नीतीश सरकार करे महिला आयोग का गठन : सुषमा
भागलपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सुषमा साहू ने बिहार सरकार से 'राज्य महिला आयोग' का गठन शीघ्र
भागलपुर। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सुषमा साहू ने बिहार सरकार से 'राज्य महिला आयोग' का गठन शीघ्र करने की अपील की है। सुषमा ने कहा है कि राज्य में महिला आयोग का गठन नहीं होने से राष्ट्रीय महिला आयोग पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। आयोग में बिहार के मामले वे खुद देखती हैं।
सुषमा सोमवार को परिसदन में जागरण से बातचीत कर रही थीं। उन्होंने कहा कि विभिन्न कारणों से पीड़ित महिलाओं को आयोग संबल प्रदान करेगा। इसके लिए आयोग और टाटा इंस्टीच्यूट ऑफ सोशल साइंस के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इस पर राज्य के पांच जिलों किशनगंज, मोतिहारी, दरभंगा, गया और भागलपुर जिले में काम चल रहा है।
इसके पूर्व आयोग की सदस्य का भागलपुर आने पर भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने डीआरडीए में स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को काउंसिलिंग, लीगल सहायता, कौशल विकास, प्रशिक्षण, वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी। भागलपुर में टाटा इंस्टीच्यूट ऑफ सोशल साइंस की प्रतिनिधि राजश्री और प्रियांशु चौधरी हैं। सुषमा ने कहा कि वे स्पेशल सेल फॉर वीमेन के विषय में अफसरों व आम लोगों को जानकारी देने आई हैं। मालूम हो कि भागलपुर में आयोग व टिस के संयुक्त तत्वावधान में पिछले वर्ष जून से यह काम हो रहा है। अब तक यहां 218 मामले दर्ज हुए हैं। सुषमा ने सभी मामले की समीक्षा की। डीआरडीए सभागार में हुई बैठक में डीपीओ आइसीडीएस, डीपीएम हेल्पलाइन, पुलिस उपाधीक्षक रमेश कुमार, वरीय उप समाहर्ता दीपू कुमार, बाल संरक्षण इकाई की सहायक निदेशक गीतांजलि प्रसाद व महिला थाना प्रभारी उपस्थित थीं। उन्होंने सोशल वर्कर को धरातल पर कार्य करने की सलाह दी। एक मामले में टेल¨रग का कार्य सीख चुकीं महिला को दृष्टि फाउंडेशन से जोड़ा गया है।
इसके पूर्व सुषमा ने लोकल स्तर पर स्थानीय पुलिस के सहयोग से मामले के निष्पादन करने की बात कही। इसमें प्रशिक्षित लोगों को रखा गया है जो पीड़िता की काउंसिलिंग कर सके। किसी मामले में न्याय से संतुष्ट नहीं रहने वाली महिला के पुनर्वास का भी इंतजाम किया जाएगा। बच्चों को स्कूल में नामांकन और महिलाओं को सिलाई, इंब्राइडरी का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उनकी नौकरी या प्लेसमेंट की भी चिंता की जाएगी। कौशल विकास भी प्राथमिकता में है।
बाक्स :
स्टेशन पर सुषमा का स्वागत
भागलपुर : राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य सुषमा का भागलपुर पहुंचने पर पूर्व डिप्टी मेयर डॉ. प्रीति शेखर, जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष लीना सिन्हा, नगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्वेता सिंह, लक्ष्मी सिंह, राधा रानी सिंह आदि थीं। मौके पर सुषमा ने कहा कि स्थानीय महिलाओं से लगाव रहने के कारण वे यहां स्वागत करने आई हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।