अन्न चखा, कराया अन्नप्रासन संस्कार
जागरण संवाददाता, मैनपुरी: नगर के राजा का बाग स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को शिशुओं के अन्नप्रा
जागरण संवाददाता, मैनपुरी: नगर के राजा का बाग स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर शुक्रवार को शिशुओं के अन्नप्रासन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं एवं सहायिका ने महिलाओं को उनकी सेहत से संबंधित जानकारी दी।
केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाओं को जानकारी देते हुए कार्यकर्ता ज्ञानकुमारी यादव ने बताया कि नवजातों की सेहत की विशेष देखभाल के लिए जरूरी है कि उनके खान-पान का ख्याल रखा जाए। बच्चों के लिए मां का दूध ही सेहतमंद होता है। मां के दूध में सिर्फ पौष्टिक तत्व ही नहीं होते, बल्कि रोग प्रतिरोधक क्षमता भी होती है। जन्म के कुछ समय बाद ही बच्चे को स्तनपान कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि अक्सर देखरेख में लापरवाही का असर बच्चों की सेहत पर पड़ता है। सर्दियों के मौसम में उनकी विशेष देखभाल की जरूरत होती है। खानपान का ख्याल रखने के साथ सबसे ज्यादा जरूरी होता है बच्चों का समय पर टीकाकरण। जानलेवा बीमारियों से बच्चों को बचाने के लिए उन्हें समय पर टीकाकरण कराएं। यहां बच्चों का अन्नप्रासन संस्कार पूर्ण कराया गया। इस मौके पर पीयूष कुमारी, सुशीला देवी, सुनीता, मधु, आशु, लवी, चारु, कुंती, पीयूष, नीरज, शशि सहित महिलाएं मौजूद थीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।