मोदी की रैली में जाएंगे आनी से 1500 कार्यकर्ता
संवाद सहयोगी, आनी : भाजपा मंडल आनी की मासिक बैठक शनिवार को मुख्यालय आनी में हुई। बैठक की अध्यक्षता म
संवाद सहयोगी, आनी : भाजपा मंडल आनी की मासिक बैठक शनिवार को मुख्यालय आनी में हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडलाध्यक्ष अमर ठाकुर ने की। बैठक में मंडी में 18 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने जा रही ऐतिहासिक रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की गई। अमर ठाकुर ने कहा कि आनी विस क्षेत्र से मंडी रैली में करीब पंद्रह सौ भाजपा कार्यकर्ता भाग लेंगे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनु ठाकुर द्वारा एक राजनीतिक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया। इसका पूर्व विधायक किशोरीलाल सागर ने अनुमोदन किया और समर्थन में वरिष्ठ भाजपा नेता गंगाराम चंदेल ने अपने विचार रखे। मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने प्रस्तुत प्रस्ताव का समर्थन किया। बैठक में अध्यक्ष अमर ठाकुर, पूर्व विधायक किशोरीलाल सागर, मोहन भारती, गंगाराम चंदेल, अनु ठाकुर, योगेश भार्गव, रफ्तार ठाकुर, ज्ञान ठाकुर, जीवन ठाकुर, दुनीचंद, यशवर्धन शर्मा, नारायण ¨सह, दीपक, सतेंद्र शर्मा, सुरेंद्र ठाकुर, पूर्ण ठाकुर आदि मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।