मंदिरों व घरों में पधारे भगवान श्री गणेश, श्रद्धापूर्वक पूजन शुरू
जासं, खन्ना शहर में सोमवार को गणपति महोत्सव शुरू हुआ। मंदिरों व घरों में भगवान श्री गणेश पधारे और
जासं, खन्ना
शहर में सोमवार को गणपति महोत्सव शुरू हुआ। मंदिरों व घरों में भगवान श्री गणेश पधारे और श्रद्धापूर्वक उनका पूजन शुरू किया गया। समराला रोड स्थित गुग्गा माड़ी शिव मंदिर में गणेश जी की मूर्ति स्थापित करने के बाद पंडित देसराज शास्त्री ने श्री गणेश जी द्वारा चंद्रमा को श्राप देने की कथा सुनाते हुए कहा कि भगवान गणेश को गज का मुख्य लगाया गया तो वह गजवदन कहलाए और माता-पिता के रूप में पृथ्वी की सबसे पहले परिक्रमा करने के कारण अग्रपूज्य हुए। सभी देवताओं ने उनकी स्तुति की पर चंद्रमा मंद-मंद मुस्कुराता रहा। उसे अपने सौंदर्य पर अभिमान था। गणेश जी समझ गए कि चंद्रमा अभिमान वश उनका अपहास करता है। क्रोध में आकर गणेश जी ने चंद्रमा को श्राप दे दिया कि आज से तुम काले हो जाओगे। चंद्रमा को अपनी भूल का अहसास हुआ। उसने श्री गणेश जी से क्षमा मांगी तो गणेश जी ने कहा कि सूर्य के प्रकाश को पाकर तुम एक दिन पूर्ण हो जाओगे यानी पूर्ण प्रकाशित होंगे। लेकिन आज का यह दिन तुम्हें दंड देने के लिए हमेशा याद किया जाएगा। इस दिन को याद कर कोई अन्य व्यक्ति अपने सौंदर्य पर अभिमान नहीं करेगा। जो कोई व्यक्ति आज यानी भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन तुम्हारे दर्शन करेगा, उस पर झूठा आरोप लगेगा। इसलिए भाद्रपद माह की शुक्ल चतुर्थी को चंद्र दर्शन नहीं किया जाता। उधर, बाबा गणपति सेवा संघ खन्ना की तरफ से खन्ना शहर के सभी मंदिरों में गणपति जी की मूर्तियां स्थापित की। इसके साथ ही शहर के विभिन्न मोहल्लों व कॉलोनियों में गणपति जी विराजमान किए गए। बाबा गणपति सेवा संघ के संस्थापक राजकुमार मैनरो और प्रधान अनिल दत्त फल्ली ने बताया कि आज से 20 वर्ष पहले मंदिर कर्मी शिवाला में इसकी स्थापना की गई थी और आज 20 वर्ष बाद पूरे खन्ना शहर में हर गली-मोहल्ले में गणपति जी के जयकारे गूंज रहे रहे हैं।
इन्हीं जयकारों के बीच आज गणपति जी की पहली पूजा शुरू हुई। उन्होंने बताया की यह पूजा 5 सितंबर तक चलेगी। 15 सितंबर को एक विशाल शोभायात्रा शहर में परिक्रमा करने के बाद दोराहा में सभी मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। आज की पहली पूजा में मुख्य यजमान के तौर पर धर¨मदर ¨सह रूपराय पहुंचे। इस अवसर पर पार्षद रजनी फल्ली, कमल कपूर, विनोद तिवारी, शंभू नाथ, अभिषेक मैनरो, विशाल पाठक, राजेश राजा, संदीप गिरी, कृष्णा, सत्या देवी, कमलेश रानी, नीरु भी मौजूद रहे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।