Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सामाजिक कल्याण समिति ज्यूरी ने किया पौधरोपण

    By Edited By:
    Updated: Sun, 24 Jul 2016 09:09 PM (IST)

    संवाद सूत्र, ज्यूरी : सामाजिक कल्याण समिति ज्यूरी ने रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमे ...और पढ़ें

    Hero Image

    संवाद सूत्र, ज्यूरी : सामाजिक कल्याण समिति ज्यूरी ने रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें ज्यूरी पंचायत, व्यापार मंडल, मून लाइट क्लब ज्यूरी, बुशहर बॉक्सिंग क्लब ज्यूरी और सन लाइट क्लब कोछड़ी के सदस्यों ने भाग लिया। ज्यूरी के उन्नू नाले के आसपास कई बीघा जमीन पर चुली, बेमी, रीठा, रुबिनिया और जकरिंडा के सैकड़ों पौधे लगाए गए। ज्यूरी पंचायत उपप्रधान बृज मोहन, सामाजिक कल्याण समिति के प्रधान मोहन मेहता, वरिष्ठ उपप्रधान राजेंद्र सुनेल, संगठन सचिव सुनील शर्मा, सह सचिव अरविंद सूद, व्यापार मंडल प्रधान जय प्रकाश दंगल, मून लाइट के प्रधान सुंदर खोजान, बुशहर बॉक्सिंग क्लब के प्रधान भूपेंद्र शर्मा, सन लाइट कोछड़ी के चंद्र सिंह, व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान देवी राम गौतम, देव राज नेगी, अनिल चगंवी, संजय सोनी, जोनी नेगी, कंवर कायथ, गजेंद्र छेत्री, हेमंत वर्मा, साहिल, चंद्रकात, अरुण शर्मा, विश्वास शास्त्री, जलमी राम, अमित, सोनू, हेम राज, जय सिंह, अजय, संजीव, कृष्ण, अनिल और सतीश आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें