राज्यमंत्री के ईशारे पर उत्पीड़न हुआ तो ईट का जवाब पत्थर से
बलरामपुर : गिरती काननू व्यवस्था को लेकर थाना घेराव व प्रदर्शन के अंतिम दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर ...और पढ़ें

बलरामपुर : गिरती काननू व्यवस्था को लेकर थाना घेराव व प्रदर्शन के अंतिम दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे दमखम के साथ प्रदेश सरकार पर हमला बोला। कहा कि बदले की भावना से कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न हुआ तो ईट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा और सड़क पर उतर कर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
कोतवाली देहात का घेराव प्रदर्शन करते हुए जगदंबा सोनकर, अंगदशरण गौतम, अजय सिंह पिंकू, कृष्ण कुमार, हरिलाल, जसवंत लाल, वरुण सिंह मोनू, अजय पांडेय, बृजेंद्र तिवारी समेत अन्य पार्टी नेताओं से प्रदेश सरकार की आलोचना की और एसडीएम सदर इंद्रभूषण वर्मा को ज्ञापन सौंपा।
पचपेड़वा संवादसूत्र के अनुसार स्थानीय थाने के घेराव के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर रहे श्याम जायसवाल ने क्षेत्रीय विधायक वह सूबे के जंतु उद्यान राज्यमंत्री को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह जन विरोधी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सपा सरकार में अराजकता का माहौल बना है। अधिकारी व थानों की पुलिस राज्यमंत्री के इशारे पर कार्य कर रही है। न्याय पाने के लिए गरीब जनता भटक रही है। गरीबी को मिलने वाला सरकारी खाद्यान्न कोटेदार और बिचौलिए खा रहे है। चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन यह गांठ बांध ले कि यदि एक भी भाजपा कार्यकर्ता का उत्पीड़न हुआ तो व्यापक पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा। गैंसड़ी विधान सभा सह प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि 2017 में सपा को मुंहतोड़ जवाब जनता देगी। संचालन अरविंद मौर्य ने किया। कार्यक्रम को प्रिंस वर्मा, भवानी सिंह, नवीन सिंह ने संबोधित किया। घेराव में अजय जायसवाल, मनोज कुमार, धर्मेद्र, पप्पू जायसवाल, राधेश्याम व राजू प्रजापति समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अंत में थानाध्यक्ष पवन सिंह को राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।
ललिया संवादसूत्र के अनुसार पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह, जन्मेजय सिंह, कैलाश नाथ शुक्ल व युवा नेता राजेश्वर मिश्र की अगुवाई में स्थानीय थाने का घेराव कर भाजपा ने प्रदेश सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।
गैंसड़ी संवादसूत्र के अनुसार जरवा कोतवाली का घेराव कर भाजपा नेताओं ने प्रदेश की सपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। धरना एवं विरोध प्रदर्शन भाजपा नेता शैलेश कुमार सिंह शैलू एवं मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ओझा के नेतृत्व में किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पुलिसिया कार्यप्रणाली से आम जनता त्रस्त है। भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किया जा रहा है। सोहेलवा जंगल के क्षेत्रों में अवैध कटान, अवैध खनन पुलिस एवं वन विभाग के मिली भगत से किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में गुंडा एवं माफियाओं का बोलबाला है। 2017 में सपा सरकार को उखाड़ फेंक कर रामराज लाना होगा। सभा को विनय प्रकाश तिवारी, राजेंद्र ओझा, परमजीत सिंह पम्मी, जगदंबा प्रसाद, दिनेश कुमार, मुकुट बिहारी वर्मा, वैभव,हरेंद्र दूबे, विजय कुमार गुप्त, गौरव सिंह, सुशील कुमार, शिवा सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
सादुल्लाहनगर संवादसूत्र के अनुसार स्थानीय थाने का घेराव करते हुए उतरौला नगरपालिका अध्यक्ष अनूप गुप्त, वैभव सिंह, रामदयाल यादव समेत अन्य पार्टी नेताओं ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार से जनता का मोहभंग हो गया है। 2017 में जनता भाजपा का साथ देगी और प्रदेश में लोकप्रिय सरकार बनेगी जिससे सभी वर्गो का विकास होगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।