Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समस्याओं को लेकर एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे लोग

    By Edited By:
    Updated: Sun, 20 Sep 2015 09:09 PM (IST)

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण नहीं होने से इंद्रा पार्क आवास ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण नहीं होने से इंद्रा पार्क आवास विकास समिति के सदस्य एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे। उन्होंने सरकार का ध्यान आकृष्ट करने की कोशिश की। हैरानी की बात यह है कि इनकी समस्याओं को सुनने के लिए कोई नहीं आया। समिति के सदस्यों ने कहा कि अगर हमारी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। यह सरकार सांकेतिक विरोध को महत्व नहीं देती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समिति के प्रधान वीरपाल भाटी ने कहा कि इंद्रा पार्क में पिछले बीस वर्षो से नालियों का निर्माण नहीं किया गया है। यहां की सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। पानी की समस्या हर समय बनी रहती है। इस बारे में क्षेत्र के विधायक और निगम पार्षद को कई बार बताया गया, लेकिन किसी ने नहीं सुनीं। इसी के विरोध में हम एक दिन की भूख हड़ताल पर बैठे। समिति के महासचिव अनिल सहगल ने बताया कि डेंगू के मरीज से अस्पताल भरा हुआ है। इलाके में फॉगिंग के लिए कई बार निगम के अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अभी तक फॉगिंग नहीं की गई। ऐसे में डेंगू का भय सता रहा है। क्षेत्र में जो नालियां पहले से बनी हैं उनकी सफाई तक नहीं की जाती है। ऐसे में बरसात के दिनों में घरों में पानी चला जाता है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो जाता है, लेकिन सरकार और निगम का रवैया उपेक्षापूर्ण ही रहा है। अब समस्याओं के निस्तारण के लिए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। भूख हड़ताल पर बैठे पीके नायर ने बताया कि यह सरकार खुद धरने देकर बनी है, लेकिन अब धरने को महत्व नहीं दे रही है। कोई भी विकास कार्य नहीं हो रहा है। सिर्फ आपसी झगड़े निपटाने में नेता लगे हुए हैं। ऐसे में राजधानी का विकास कैसे होगा। इस मौके पर सुखबीर सिंह राइया, संजीव कुमार मार्शल, सुरेश कुमार, रॉमी कुकरेजा, प्रवीण खुराना, वीणा राइया, कमलेश सिरोहा, धनपति देवी, कमल गुप्ता, विनोद मन्नी सहित कई लोग उपस्थित थे।