Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला को जला कर मारने की कोशिश

    By Edited By:
    Updated: Tue, 10 Feb 2015 12:44 AM (IST)

    संवाद सहयोगी, हाथरस : ग्राम बेदई में एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने जला कर मारने की कोशिश की। उ

    संवाद सहयोगी, हाथरस : ग्राम बेदई में एक विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने जला कर मारने की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह घटना दो फरवरी की है। थाना सहपऊ के गांव कुकरगवां निवासी सुरेश ¨सह ने कोतवाली में तहरीर दी है जिसमें बताया है कि उसने अपनी पुत्री रीता की शादी छह साल पहले ग्राम बेदई के विपिन पुत्र इन्द्रपाल के साथ की थी। शादी के बाद से ही रीता का पति, सास, ननद, ससुर आदि कार की मांग करने लगे। दहेज के लिए रीता को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। जब उसने कार देने में असमर्थता जताई तो उसकी पुत्री को और भी ज्यादा परेशान किया जाने लगा। उनका आरोप है कि 2 फरवरी को दोपहर इन लोगों ने उसकी पुत्री के साथ मारपीट की तथा बच्चे को छीन लिया। रीता पर मिट्टी का तेल डालकर उसको जला दिया और मारने की कोशिश की। पुत्री को मरा समझकर सभी ससुरालीजन भाग गये। गांव के लोग मरणासन्न हालत में रीता को आगरा ले गए और एक अस्पताल में भर्ती कराया। जब उन्हें इस घटना की सूचना मिली तब वह पहुंच तो देखा कि रीता जीवन और मौत से संघर्ष कर रही है।