Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जदयू का गठबंधन अनैतिक

    By Edited By:
    Updated: Thu, 07 Aug 2014 10:02 PM (IST)

    ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, बांका : विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नंदकिशोर यादव ने कहा कि जदयू, राजद व कांग्रेस का गठबंधन अनैतिक है। समाजवादी विचारधारा के तहत लालू, नीतीश ने गैर कांग्रेसवादी राजनीति की शुरुआत की। कांग्रेस के खिलाफ लोगों ने इन्हें चुना। लेकिन पहले लालू और अब नीतीश कांग्रेस की गोद में जाकर बैठ गए हैं। जनता सब देख रही है। कैसे पानी पी-पीकर नीतीश लालू को गाली देते थे। आज दोनों के सुर बदल गए हैं। गुरुवार को श्री यादव पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रत्याशी रामनारायण मंडल के आवास पर संवाददाताओं को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी का विरोध कर गठबंधन को तोड़ा। नीतीश को पराजय का मुंह देखना पड़ा। लालू की स्थिति भी काफी खराब है। यह गठबंधन पराजय हुए लोगों का है। कुर्सी के लिए किया गया समझौता है। जनता भुलावे में नहीं आएगी। एक पिछड़ा समाज के व्यक्ति नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हुए हैं। जो इन लोगों को पच नहीं रहा। इनकी राजनीतिक जमीन खिसक चुकी है। विधानसभा उपचुनाव में सभी दस सीटों पर भाजपा, लोजपा व रालोसपा गठबंधन की जीत होगी। बांका की जनता तो वैसे भी राजद से त्रस्त है। राजद प्रत्याशी डॉ.जावेद इकबाल अंसारी राजद से नाता तोड़कर जदयू में शामिल हुए। फलाफल उपचुनाव हुआ। जनता पर थोपा गया चुनाव है। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी रामनारायण मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.रामनरेश सिंह, जिलाध्यक्ष अनिल सिंह, प्रदेश क्रीड़ा मंच के महामंत्री मनोज यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामानंद चौधरी, प्रवक्ता पुरुषोत्तम ठाकुर, केदार सिंह, मुकेश सिन्हा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। श्री यादव पत्रकार सम्मेलन के बाद क्षेत्र के एकसिंघा, बलियामारा सहित करीब एक दर्जन गांवों का दौरा कर लोगों से मिले।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें