यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
90,000 दर्शकों की मौजूदगी में मैदान पर अपनी गर्लफ्रेंड को इस खिलाड़ी ने किया प्रपोज
रग्बी वर्ल्ड कप के एक मैच में उस समय रोमांस अपने चरम पर पहुंच गया, जब रोमानिया के स्क्रम-हॉफ फ्लोरिन ...और पढ़ें

लंदन। रग्बी वर्ल्ड कप के एक मैच में उस समय रोमांस अपने चरम पर पहुंच गया, जब रोमानिया के स्क्रम-हॉफ फ्लोरिन सुरुगई ने वेंबले स्टेडियम में आयरलैंड को 44-10 से हराने के बाद बीच पिच पर अपनी गर्लफ्रेंड एलेग्जेंडेरिया को प्रपोज किया और इंगेजमेंट कर ली।
30 वर्षीय सुरुगई ने तकरीबन 90 हजार लोगों की मौजूदगी में अपने प्यार का यह इजहार किया। जब वो अपनी गर्लफ्रेंड को घुटने के बल बैठकर प्रपोज कर रहे थे, तब उनकी टीम के साथी उनके पीछे खड़े होकर उनकी हौसलाअफजाई कर रहे थे। जैसे ही एलेग्जेंडेरिया ने शादी के लिए हां कहा, दोनों एक-दूसरे से लिपट गए, साथ ही पूरा स्टेडियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
