विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

साथियान का शानदार प्रदर्शन, 8वीं रैंक के खिलाड़ी को दी पटखनी

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Sat, 22 Jul 2017 11:12 PM (IST)

जी साथियान ने विश्व के 8वीं रैंकिंग के खिलाड़ी हांगकांग के वोंग चिन टिंग को अपने शानदार प्रदर्शन से चौंकाया।

साथियान का शानदार प्रदर्शन, 8वीं रैंक के खिलाड़ी को दी पटखनी
साथियान का शानदार प्रदर्शन, 8वीं रैंक के खिलाड़ी को दी पटखनी

नई दिल्ली, जेएनएन।  दबंग स्मैशर्स और महाराष्ट्र युनाइटेड के बीच शनिवार को खेले गए टेबल टेनिस मुकाबले में जी साथियान ने विश्व के 8वीं रैंकिंग के खिलाड़ी हांगकांग के वोंग चिन टिंग को अपने शानदार प्रदर्शन से चौंकाया। दिन के शुरुआती खेल में साथियान ने 2-1 से शानदार जीत दर्ज की।

उन्होंने पुरुष एकल मुकाबले में वोंग चिन टिंग को उद्घाटन मैच में 2-1 (11-3, 11-9, 7-11) के स्कोर से हराया। जबकि महिला एकल मुकाबले में विश्व की 19वीं रैंक की खिलाड़ी किम सांग ने पूजा कोपारकर को 4-2 और 2-1 (11-2, 11-5, 9-11) से  हराया। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।