Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rampur: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Pandey
    Updated: Thu, 08 Jun 2023 12:49 PM (IST)

    मिलक कोतवाली क्षेत्र के गांव आगापुर निवासी 20 वर्षीय रीना का बुधवार की रात तीन बजे संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में फंदे से शव लटका दिखाई दिया। इसे देखक ...और पढ़ें

    Hero Image
    फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप

    जागरण संवाददाता, रामपुर : मिलक कोतवाली क्षेत्र के गांव आगापुर निवासी 20 वर्षीय रीना का बुधवार की रात तीन बजे संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में फंदे से शव लटका दिखाई दिया। इसे देखकर मृतका के ससुरालियों के होश उड़ गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। मृतका की सात माह पहले ही मुनीश के साथ शादी हुई थी। मृतका का मायका केमरी थाना क्षेत्र के हुरमतनगर का है। सूचना पर मृतका के मायके वाले भी गुरुवार की तड़के पांच बजे पहुंच गए।

    दहेज हत्या का आरोप

    मृतका के ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी।

    कोतवाल राजेश बैंसला ने बताया कि महिला का शव फंदे से लटके होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव बेड पर रखा हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मायके वालों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।