Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: बहुरंगी बत्तख को देखकर लोग हो गए मंत्रमुग्ध, आखिर इस पक्षी का शादी से क्या है कनेक्शन

    By Piyush KumarEdited By:
    Updated: Fri, 26 Aug 2022 02:35 PM (IST)

    नारंगी पंखों और बैंगनी रंग की मंदारिन बतख का एक विशिष्ट विस्तृत पंख होता है और यह बत्तख पेड़ों में घोंसला बनाते हैं। चीनी संस्कृति के अनुसार मंदारिन बतख को आजीवन जोड़ा ( Lifelong couple) माना जाता है।

    Hero Image
    सोशल मीडिया पर बहुरंगी मंदारिन बत्तख (Mandarin duck) को देखा जा सकता है।

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। अक्सर सोशल मीडिया पर कई ऐसी विडियो वायरल होते हैं जिसे देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। कभी छोट्टे बच्चों की प्यारी वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाती है तो कभी प्रकृति से जुड़ी कोई वीडियो यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब होती है। एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॅार्मस पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में बहुरंगी मंदारिन बत्तख (Mandarin duck) को देखा जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बता दें कि शेयर किए जाने के बाद से क्लिप ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। नारंगी पंखों और बैंगनी रंग की  मंदारिन बतख का एक विशिष्ट, विस्तृत पंख होता है और यह बत्तख पेड़ों में घोंसला बनाते हैं। चीनी संस्कृति के अनुसार, मंदारिन बतख को आजीवन जोड़ा ( Lifelong couple) माना जाता है। 

    यूजर्स कर रहे हैं अजब-गजब कमेंट्स 

    सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म ट्विटर पर साझा की गई इस छोटी क्लिप पर लगभग 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो पर 27,000 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। ट्विटर पर इस वीडियो को @gunrosesgirl3 नाम के अकांउट से शेयर किया गया है। एक बत्तख में इतने सारे रंगों का समागम देखकर यूजर्स अलग-अलग प्रतक्रियाएं साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वाह लगभग अवास्तविक लग रहा है! सुंदर!' एक अन्य यूजर ने कहा, 'यह वास्तव में अद्भुत और शानदार रूप से सुंदर है।' तीसरे यूजर ने कहा, 'यह कितनी रंगीन पक्षी है।'

    प्यार का प्रतीक है यह बत्तख

    यह बत्तख चीन, जापान, कोरिया और रूस के कुछ हिस्सों में भी पाया जाता है। चीन और जापान में इस बत्तख को प्यार और निष्ठा का प्रतीक माना जाता है। शादी के मौके पर बत्तख के इस प्रजाति को उपहारस्वरूप भेंट दिया जाता था।