Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: पत्नी को ट्रैक्टर चलाना सिखाना शख्स को पड़ा महंगा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sun, 27 Nov 2022 10:11 PM (IST)

    इस वीडियो को Best Videos ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 लाख बार देखा गया है। वहीं तकरीबन 17 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। लोग वीडियो को देख बेहद हास्यास्पद कमेंट कर रहे हैं।

    Hero Image
    Viral Video: पत्नी को ट्रैक्टर चलाना सिखाना शख्स को पड़ा महंगा, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: पत्नी पत्नी के बीच नोंक झोंक और प्रतिस्पर्धा चलती रहती है। यह प्रतिस्पर्धा किसी के आ जाने से बीच में रुक जाती है, तो कभी कभार परिणाम तक पहुंचती है। कुछ ऐसा ही नजारा इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। जब पति वीकेंड पर खुश होकर पत्नी के साथ बेहतरीन पल बिताने की सोचता है। इसके लिए वह पूरी तैयारी कर लेता है। खाने पीने की चीजें अरेंज करता है। अपने दोस्तों को बुलाता है। सभी लोग आते हैं। घर पर स्मॉल पार्टी रखी जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तभी पत्नी दोस्तों के बीच पति को कुछ तूफानी करने की सलाह देती है। पति समझ जाता है कि बात ट्रैक्टर सीखने की है। इसके बाद पति तैयार हो जाता है। सभी लोग घर के बाहर आ जाते हैं। पत्नी ड्राइवर सीट पर बैठती है। वहीं, पति ट्राली में बैठता है। इसके बाद पत्नी ड्राइव करने लगती है। हालांकि, पति उसे पीछे से बताता रहता है। एक राउंड तो पत्नी सही से चलाती है। तभी पति उसे रफ्तार बढ़ाने के बारे में समझाता है कि किस तरह तुम ट्रैक्टर को तेज चला सकती है।

    यह सुनते ही पत्नी ट्रैक्टर की रफ़्तार बढ़ा देती है। उस समय पति स्पीड कम करने की हिदायत देता है। हालांकि, पत्नी कुछ समझ नहीं पाती है। कुछ दूर चलने के बाद ही पत्नी का ट्रैक्टर पर संतुलन नहीं रहता है। इसके बाद भयंकर एक्सीडेंट होता है। पति ट्रॉली से दूर जा गिरता है। एक्सीडेंट देख ऐसा लगता है कि पति को गंभीर चोट आई है।

    इस वीडियो को Best Videos ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 लाख बार देखा गया है। वहीं, तकरीबन 17 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। लोग वीडियो को देख बेहद हास्यास्पद कमेंट कर रहे हैं।

    Image Credit: Best Videos