Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: देसी स्टाइल में सीनियर सिटीजन ने नौजवान को जड़ा थप्पड़, देखता रह गया शख्स

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 17 Nov 2022 03:36 PM (IST)

    Viral Video कुछ ऐसा ही नजारा वीडियो में देखने को मिल रहा है। जहां कुछ लोग एक फूड सेंटर पर खड़े हैं। एक लड़का बगल में खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा है। वहीं एक सीनियर सिटीजन अपने मोबाइल में मस्त हैं।

    Hero Image
    Viral Video: देसी स्टाइल में सीनियर सिटीजन ने नौजवान को जड़ा थप्पड़, देखता रह गया शख्स

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद हास्यास्पद वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस तरह की हरकतें अक्सर भीड़ भाड़ में देखने को मिलता है। जब कुछ खुराफाती लोग बेवजह मजे लेने के लिए किसी को परेशान करते हैं। हालांकि, उनका मकसद किसी को नुकसान पहुंचाना नहीं रहता है, बल्कि लोगों को हंसाना रहता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ ऐसा ही नजारा वीडियो में देखने को मिल रहा है। जहां, कुछ लोग एक फूड सेंटर पर खड़े हैं। एक लड़का बगल में खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा है। वहीं, एक सीनियर सिटीजन अपने मोबाइल में मस्त हैं। सीनियर सिटीजन के बगल में एक शख्स चाय या कॉफी का आनंद उठा रहा है। तभी एक अन्य व्यक्ति टी या फूड शॉप पर दस्तक देता है। वह कुछ आर्डर करता है।

    सीनियर सिटीजन को उसकी हरकत पसंद नहीं आती है। ऐसा देखा जाता है कि आज के बच्चे सीनियर का आदर सत्कार नहीं करते हैं। इस बात को लेकर सीनियर सिटीजन खफा है। ऐसा भी हो सकता है कि वह शख्स कुछ ज्यादा शो ऑफ कर रहा होगा। हालांकि, इसकी प्रामणिकता नहीं है। वीडियो पूरी नहीं है। खैर जो भी हो।

    सीनियर सिटीजन उस लड़के को नोटिस कर रहा है। इसके बाद वह सबक सिखाने को सोचने लगता है। इसके बाद वह अपनी हाथ को पीछे से लड़के के कंधे की ओर ले जाता है। इसके बाद ऐसे अंदाज में शख्स को थप्पड़ जड़ देता है। मानो उसके पीछे से किसी ने शख्स को थप्पड़ मारा है।

    चोट लगने की वजह से वह पीछे मुड़कर देखता है। उसके बगल में पहले से खड़ा लड़का किसी से बात कर रहा है। यह देख वह आगे और पीछे जाता है, लेकिन उसे कोई नहीं दिखता है। वहीं, सीनियर सिटीजन फोन से बात करने लगता है। जबकि, कॉफी पीने वाला शख्स चुस्की लगाने में मशगूल रहता है। मानो कुछ हुआ ही नहीं है। यह दृश्य बेहद हास्यास्पद है।

    Image Credit: Fun Viral Vids

    comedy show banner
    comedy show banner