Viral Video: सेल्फी लेते समय सील ने खूबसूरत लड़की का ऐसे जीता दिल, वायरल हो गया वीडियो
Viral Video वन्य जीव भी लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। इस मौके पर वन्य और जल जीवों के साथ लोगों की केमिस्ट्री देखने लायक रहती है। दोनों की केमिस्ट्री देख ऐसा लगता है कि मानो दोनों एक दूसरे को बहुत दिनों से जानते हैं।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: इंटरनेट के जमाने में आजकल लोग पालतू वन्य जीवों के साथ अपनी तस्वीर क्लिक करते हैं। वन्य जीव भी लोगों का खूब मनोरंजन करते हैं। इस मौके पर वन्य और जल जीवों के साथ लोगों की केमिस्ट्री देखने लायक रहती है। दोनों की केमिस्ट्री देख ऐसा लगता है कि मानो दोनों एक दूसरे को बहुत दिनों से जानते हैं।
— Fun Viral Vids 😊 (@Fun_Viral_Vids) December 6, 2022
कुछ ऐसा ही नजारा वीडियो में देखने मिल रहा है। इस वीडियो में सील ने सेल्फी लेते समय खूबसूरत लड़की का दिल जीत लिया है। यह देख लड़की हैप्पी हो जाती है। इसमें देखा जा सकता है कि एक खूबसूरत लड़की, सील के साथ खड़ी है। तभी खूबसूरत लड़की अपने दोस्त को सेल्फी क्लिक करने के लिए कहती है। सील भी सेल्फी में दिलचस्पी दिखाता है।
उस समय लड़की की फ्रेंड दोनों को पोज देने के लिए कहती है। लड़की सनग्लास लगाकर सील के बेहद क्लोज हो जाती है। सील भी फ्रेंडली बिहेव (दोस्ताना रिश्ता) कर लड़की के साथ खड़ा रहता है। तभी लड़की अपनी जीभ निकालकर स्माइल मुद्रा में आ जाती है। यह देख सील सोचता है कि शायद कुछ मिसिंग है।
इसके बाद सील भी अपनी जीभ निकाल कर पोज देता है। यह दृश्य बेहद प्यारा है। उसी समय कैमरा में दोनों की सेल्फी सेव हो जाती है। ऐसा कहा जाता है कि डॉल्फिन की तरह सील भी इंसानों का सच्चा दोस्त होता है। ये दोनों जीव इंसान को कभी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। सील एक जलीय जीव है, जो शीतोष्ण तथा ध्रुव सागर में पाए जाते हैं।
इस वीडियो को 'Fun Viral Vids' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 44 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 7 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है और 7 सौ लोगों ने रीट्वीट किया है। इस वीडियो को लोगों ने सील के पोज की जमकर तारीफ की है। साथ ही सील को लकी बताया है।
Image Credit: 'Fun Viral Vids'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।