Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: नासा स्टाइल में शख्स ने अपने दुकान पर किया सिलेंडर लॉन्च, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 15 Dec 2022 10:06 PM (IST)

    इस वीडियो को CCTV_IDIOTS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 50 हज़ार बार देखा गया है और 1 हजार से अधिक ल ...और पढ़ें

    Hero Image
    Viral Video: नासा स्टाइल में शख्स ने अपने दुकान पर किया सिलेंडर लॉन्च, वीडियो देख चकरा जाएगा सिर

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। हालांकि, यह एक फनी वीडियो नहीं है। इसके बावजूद लोग अपनी हंसी को रोक नहीं पा रहे हैं, क्योंकि इस वीडियो में ऑक्सीजन सिलेंडर का ऑन रोड लॉन्चिंग जबरदस्त हुई है। इससे किसी जान माल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन पास का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी सर्विस सेंटर पर एक मैकेनिक ऑक्सीजन सिलेंडर को चेक कर रहा है। इस दौरान वह चेक करता है कि कहीं सिलेंडर खुला तो नहीं है। यह सोच वह सिलेंडर को टूल से टाइट करने की सोचता है। तभी वह टाइट की जगह पर ओपन कर देता है। इससे सिलेंडर में रिसाव होने लगता है। इस रिसाव से सिलेंडर में दबाव बनने लगता है। फिर देखते ही देखते सिलेंडर रॉकेट स्टाइल में उड़ जाता है। यह सीन देखने लायक है।

    सिलेंडर बिल्कुल रॉकेट की तरह जमीन के सहारे आगे बढ़ने लगता है। कुछ दूर आगे जाकर एक मकान पर जोरदार टक्कर मारता है। इस टक्कर से मकान में बड़ा सा सुराग बन जाता है। रॉकेट यहीं नहीं रुकता है। वह तेज रफ़्तार से आगे बढ़ता है। सामने आने वाले सभी चीजों को ध्वस्त कर आगे बढ़ता जाता है।

    सिलेंडर वेग में तब तक बढ़ता है। जब तक उसमें गैस भरा रहता है। सिलेंडर खाली होने के बाद उसके वेग में कमी आ जाती है। वीडियो बेहद फनी है। इसमें देखा जा सकता है कि सिलेंडर के लीकेज के बाद अफरा तफरी मच जाती है। लोग इधर उधर भागने लगते हैं।

    इस वीडियो को CCTV_IDIOTS ने शेयर की है

    इस वीडियो को CCTV_IDIOTS ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 50 हज़ार बार देखा गया है और 1 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वहीं, कुछ लोगों ने सिलेंडर लॉन्च पर फनी कमेंट किया है।

    Image Credit: CCTV_IDIOTS