Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: नन्हें उस्ताद ने दिखाया अपना हुनर, वीडियो देख आंखें हो जाएंगी नम

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Mon, 17 Oct 2022 02:24 PM (IST)

    इस वीडियो को Uday Thakur ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 80 हजार बार देखा गया है। वहीं 4 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। जबकि 1 हजार बार रीट्वीट किया गया है।

    Hero Image
    Viral Video: नन्हें उस्ताद ने दिखाया अपना हुनर, वीडियो देख आंखें हो जाएंगी नम

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: त्योहारों का सीजन चल रहा है। इस सीजन में दीपों का त्योहार दीपावली का पर्व भी मनाया जाएगा। इसके लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं। लोग अपने घरों की साफ-सफाई में मशगूल हैं। वहीं, कुम्हार मिट्टी के दीप बनाने में व्यस्त हैं। हालांकि, आजकल मिट्टी के दीपक की जगह आर्टिफीसियल लाइट ने ले ली है। इस वजह से मिट्टी के दीपक बनाने वाले लोगों का व्यापार मंदा हो गया है। इसके बावजूद कुम्हार मिट्टी के दीपक बनाते हैं। उन्हें उम्मीद रहती है कि शायद इस वर्ष दीपावली के मौके पर दीप बिकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी सोच को लेकर एक नन्हा कुम्हार दीप बनाने में मशगूल है इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुम्हार का बेटा, पिता की अनुपस्थिति में दीप बना रहा है। ऐसा हो सकता है कि नन्हे कुम्हार का पिता लंच करने गया है। उसी समय वह समय की महत्ता को समझकर दीप बनाने में लग जाता है। नन्हे कुम्हार की कारीगरी और हुनर को देख ऐसा लगता है कि वह दीये बनाने की कला में माहिर है। उसे महारत हासिल है। नन्हा उस्ताद बारीकी से दीये बना रहा है। इस दौरान वह चाक चलाता है और फिर मिट्टी की मदद से दीये तैयार कर रहा है। यह वीडियो दिल छूने वाला है।

    इस वीडियो को Uday Thakur ने शेयर की है

    इस वीडियो को Uday Thakur ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 80 हजार बार देखा गया है। वहीं, 4 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। जबकि, 1 हजार बार रीट्वीट किया गया है। इसके अलावा, कई लोगों ने कमेंट कर नन्हें उस्ताद की जमकर सराहना की है।

    एक यूजर के मोदी ने लिखा है- कितना छोटा है फिर भी कितनी श्रद्धा से काम कर रहा है, और इतने सुंदर दिए भी। वहीं, एक अन्य यूजर संतोष ने लिखा है- भाई जी हम तो प्रत्येक साल इसी तरह छोटे दुकानदार से खरीदारी करते है ना आज दिन तक कोई भी छोटा हो या बड़ा हो चायना समान खरीदा हूँ और...

    Image Credit: Uday Thakur