Viral Video: सड़क पर गिरे पैसे उठाना शख्स को पड़ा महंगा, वीडियो देख आपके भी उड़ जाएंगे होश
इस वीडियो को Hasna Zaroori Hai नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 36 हजार से अधिक बार देखा गया है। वही ...और पढ़ें

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इसमें लालची मजदूर के साथ ऐसा कांड हो जाता है, जिसे वह जीवनभर याद रखेगा। इस वीडियो से वह कहावत चरितार्थ साबित हो जाती है कि लालच बुरी बला है।
वीडियो की शुरुआत मजदूर के राह चलने से होती है। मजदूर के कंधे पर सीमेंट की पुरानी शीट है। वह सुरक्षा के लिए टोपी और जूते पहन रखा है। इससे उसे कार्यस्थल पर चोट नहीं लगेगी। हालांकि, लालच करने पर जूते और टोपी दोनों काम नहीं आए हैं। वह शीट लेकर अपनी साइट पर जा रहा है। तभी सड़क पर उसे एक नोट गिरा पड़ा दिखता है।
ये बंदा ज़िंदगी में रोड पर पड़े पैसे कभी नहीं उठाएगा 🤪😝😝🤣 pic.twitter.com/4IbsZyyDXk
— Hasna Zaroori Hai 🇮🇳 (@HasnaZarooriHai) February 27, 2023
यह देख मजदूर के मन में लालच आ जाता है। वह ललचाई आंखों से इधर-उधर देखता है। उसे कोई नहीं दिखता है। इसके बावजूद दोबारा देखता है। जब उसे संतुष्टि मिल जाती है कि उसे कोई नहीं देख रहा है और न ही उसके साथ कोई प्रैंक हो रहा है। फिर वह पैसे उठाने के लिए झुकता है।
उसी समय पास की एक कैरी बैग से सांप निकलकर मजदूर के पीछे दौड़ता है। यह देख शख्स के जुबान से एक ही वाक्य निकलता है-ओ रे मोरी मैया...यह कहकर वह जान बचाने के लिए भागता है। भागने के क्रम में मजदूर की सांसें गले में अटक जाती है। वह घबराकर भागने की कोशिश करता है।
इस क्रम में पहले सीट गिराता है। फिर उसी सीट पर वह गिरता है। इससे सीट टूट जाती है। तब तक सांप पीछे करता है। अपने पीछे सांप को देख शख्स पूरा दम जान बचाने में लगा देता है। दौड़ने के क्रम में उसका पैर फिर लड़खड़ाता है। इस दौरान वह फिर से गिरता है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि किसी ने शख्स के साथ प्रैंक किया है। खैर जो भी है। भविष्य में वह कभी सड़क पर गिरे पैसे उठाने की कोशिश नहीं करेगा।
इस वीडियो को 'Hasna Zaroori Hai' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 36 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 2 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।
Image Credit: Hasna Zaroori Hai

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।