Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: मांग भरते समय दूल्हे ने उत्साह में किया ऐसा काम, इंटरनेट पर छा गया वीडियो

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sun, 16 Oct 2022 11:38 AM (IST)

    इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी जगह पर वैवाहिक कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें वर और वधु दोनों एक साथ बैठे हैं और पंडित जी मंत्र उच्चारण कर विवाह करा रहे हैं। वहीं अतिथिगण वर और वधु के आसपास खड़े होकर विवाह देख रहे हैं।

    Hero Image
    Viral Video: मांग भरते समय दूल्हे ने उत्साह में किया ऐसा काम, इंटरनेट पर छा गया वीडियो

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर दिल छूने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दूल्हा उत्साह में मांग भरते समय कुछ ऐसा कर जाता है, जिसे देख सभी लोग हंसने लगते हैं। वहीं, दुल्हन शरमा जाती है। आजकल की शादी में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लड़के और लड़की दोनों अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए कुछ अलग करना चाहते हैं। कुछ ऐसा ही नजारा इस वीडियो में देखने को मिल रहा है। जब दूल्हा मांग भरने के समय कुछ ऐसा करता है कि लोग हक्के बक्के रह जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किसी जगह पर वैवाहिक कार्यक्रम किया जा रहा है। इसमें वर और वधु दोनों एक साथ बैठे हैं और पंडित जी मंत्र उच्चारण कर विवाह करा रहे हैं। वहीं, अतिथिगण वर और वधु के आसपास खड़े होकर विवाह देख रहे हैं। तभी पंडित जी वर को मांग भरने के लिए कहता है। यह समय बेहद अनमोल होता है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Wedlook Magazine ® (@wedlookmagazine)

    सनातन धर्म में सिंदूर दान का विशेष महत्व है। इस विधि के होने के साथ ही वर और वधु एक दूसरे के हो जाते हैं। आसान शब्दों में कहें तो सिन्दूर दान के बाद विवाह कार्यक्रम संपन्न माना जाता है। दूल्हा चुटकी में सिंदूर लेकर दुल्हन की मांग भर देता है। इसके बाद किस कर लेता है।

    यह देख दुल्हन शरमा जाती है। साथ ही मंद-मंद प्रफुल्लित भी हो जाती है। वहीं, उपस्थित अतिथि देखकर आश्चर्य प्रकट करने लगते हैं। जबकि, पास में खड़ी दुल्हन की सहेलियां मुस्कराने लगती हैं। यह दृश्य बेहद प्यारा है। वीडियो देख ऐसा लगता है कि शादी समारोह दक्षिण भारत का है। लोग दक्षिण भारत के गेटअप में हैं।

    इस वीडियो को wedlookmagazine ने शेयर की है

    इस वीडियो को wedlookmagazine ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को सैकड़ों लोगों ने पसंद किया है। वहीं, यूजर ने दूल्हे की हरकत को पसंद किया है। एक यूजर ने लिखा है- बेहद प्यारा है।

    Image Caption: wedlookmagazine