Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: रूठे डॉगी को घर ले जाने के लिए शख्स ने अपनाई निंजा टेक्निक, वायरल हो रहा क्यूट वीडियो

    By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
    Updated: Wed, 22 Feb 2023 06:28 PM (IST)

    Viral Video इस वीडियो को Funnyman नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 56 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं 1 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है।

    Hero Image
    Viral Video: रूठे डॉगी को घर ले जाने के लिए शख्स ने अपनाई निंजा टेक्निक, वायरल हो रहा क्यूट वीडियो

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप भी शख्स के निंजा टेक्निक की जमकर तारीफ करेंगे। इस वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स अपने पालतू डॉगी को लेकर वॉकिंग पर निकला है। डॉगी खुले आसमान में खूब मस्ती करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वह बिल्कुल विवेक शून्य होकर बच्चों की तरह व्यवहार करता है। इधर भागता है, उधर भागता है। कभी पास आता है, तो कभी दूर जाता है। कभी अनजान चीजों को देखकर अपने कान खड़े कर लेता है। बिल्कुल मतवाला होकर मॉर्निंग वॉक का आनंद उठा रहा है। बहुत देर तक मस्ती करने के बाद समय घर जाने का होता है।

    हालांकि, डॉगी को बिल्कुल पसंद नहीं है। वह और मस्ती करना चाहता है। इसके बावजूद उसे घर ले जाने की जिद हो रही है। थक हार कर वह जाने लगता है, लेकिन उसका मन ही मान रहा है। इसके लिए वह नखरे दिखाने लगता है। कुछ दूर तक चलने के बाद रूठे बच्चे की तरह बीच सड़क पर लेट जाता है। शख्स के काफी प्रयास के बाद भी वह जाने के लिए राजी नहीं होता है। डॉगी की हरकत से शख्स परेशान हो जाता है।

    फिर वह निंजा टेक्निक अपनाता है। ऐसा अक्सर बच्चों के साथ किया जाता है। इस टेक्निक के जरिए बच्चे को मनाया जाता है। वह शख्स भी बीच सड़क पर लेट जाता है। यह देख डॉगी परेशान हो जाता है। उसे लगता है-मानो उसके फ्रेंड को कुछ हो गया। वह झट से उठकर अपने दोस्त की खबर लेने लगता है। यह सीन बेहद प्यारा है। फिर अपने दोस्त की खैर खबर लेने के बाद दोनों दोस्त घर लौटते हैं। वीडियो दिल छूने वाला है।

    इस वीडियो को 'Funnyman' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 56 हजार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 1 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। यूजर्स वीडियो देख शख्स के निंजा टेक्निक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

    Image Credit: Funnyman