Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: 'भाईजान' वाला गाना गाकर देहाती लड़के ने किया महबूबा को इंप्रेस, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Thu, 24 Nov 2022 02:00 PM (IST)

    Viral Video  इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा भैंस पर बैठकर खैनी लगा रहा है। साथ में गाना गाकर अपना और अपने साथियों का मनोरंजन कर रहा है। दूसरे व्यक्ति के रिकॉर्ड करने से ऐसा लगता है कि वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जाता है।

    Hero Image
    Viral Video: 'भाईजान' वाला गाना गाकर देहाती लड़के ने किया अपनी महबूबा को इंप्रेस, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। खासकर, इंटरनेट के जमाने में यह और आसान हो गया है। आजकल सोशल मीडिया पर लोग रील्स बनाकर अपलोड करते हैं। इस दौरान लोग अपनी प्रतिभा के अनुसार मिमिक्री करते हैं। वहीं, कुछ लोग फनी वीडियो बनाकर शेयर करते हैं, तो कुछ लोग गाने से लोगों का मनोरंजन करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ ऐसा ही नजारा सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में एक छोटा सा बच्चा अपने गायन से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। मजेदार बात यह है की बच्चा बिना किसी संगीत यंत्र के भी सुरीली आवाज में गा रहा है। इसके लिए उसने रियाज भी नहीं किया है। इसके बावजूद उसकी आवाज किसी गायक से कम नहीं है। बच्चा अपनी सुरीली आवाज में 'मुझसे शादी करोगी' गाना गा रहा है।

    वीडियो का सबसे फनी सीन बच्चे का भैंस पर बैठकर गाना और खैनी रगड़ना है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बच्चा भैंस पर बैठकर खैनी लगा रहा है। साथ में गाना गाकर अपना और अपने साथियों का मनोरंजन कर रहा है। हालांकि, दूसरे व्यक्ति के रिकॉर्ड करने से ऐसा लगता है कि वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जाता है।

    वहीं, भैंस भी मस्त चाल में चलकर घास चर रही है। साथ ही गाना सुन रही है। बच्चा भैंस पर बैठकर अपनी प्रेमिका को झुमका और कंगना दिलाने की बात कर रहा है। इसके अलावा, चंदा चुराने, तारे लाने और सूरज को झुकाने की बात कह प्रेमिका को रिझाने की कोशिश कर रहा है। अंत में खुलकर 'मुझसे शादी करोगी' कहता है। इस समय बच्चे का फेस रिएक्शन देखने लायक है। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

    इस वीडियो को 'सुनील पंवार' ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-घोर कलयुग...। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 63 हज़ार से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 2 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। लोग वीडियो को देख बेहद हास्यास्पद कमेंट कर रहे हैं।

    Image Credit: सुनील पंवार