Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: बिल्ली के खेल से परेशान होकर रेफरी ने किया ऐसा काम, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Sun, 25 Dec 2022 05:41 PM (IST)

    Viral Video कुछ ऐसा ही नजारा वीडियो में देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बिल्ली और डॉगी मिलकर शतरंज खेल रहे हैं। वहीं एक अन्य बिल्ली दर्शक या मैच रेफरी बनी है। मैच शांतिपूर्वक खेला जा रहा है।

    Hero Image
    Viral Video: बिल्ली के खेल से परेशान होकर रेफरी ने किया ऐसा काम, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: अक्सर आपने देखा होगा कि जब चार लोग कार्ड यानी ताश खेलते हैं, तो कई लोग दर्शक बन खेलने वाले लोगों को सलाह देते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि सामने (खेलने) वाले शख्स से वे ज्यादा स्मार्ट हैं और उनकी चाल चलने पर हार नहीं हो सकती है। कभी-कभार खेलने वाले दर्शक की बात भी मान लेते हैं। वहीं, कई बार 'तू तू मैं मैं' भी हो जाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कुछ ऐसा ही नजारा वीडियो में देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बिल्ली और डॉगी मिलकर शतरंज खेल रहे हैं। वहीं, एक अन्य बिल्ली दर्शक या मैच रेफरी बनी है। मैच शांतिपूर्वक खेला जा रहा है। दोनों अपनी अपनी चाल से एक दूसरे को परास्त करने में लगे हैं।

    तभी एक चाल बिल्ली गलत चल देती है। इससे मैच रेफरी यानी दूसरी बिल्ली खफा हो जाती है। वीडियो आंशिक है। इससे पता नहीं चलता है, लेकिन ऐसा लगता है कि गलती चाल चलने की वजह से दोनों बिल्लियों के बीच तीखी नोंक झोंक हो रखी है। रेफरी खुश नहीं है। वहीं, डॉगी बिना रिएक्शन के सब कुछ देख रहा है।

    तभी बिल्ली की चाल आती है और वह फिर से गलती चाल चलती है। इससे रेफरी बेहद खफा हो जाती है। रेफरी के हाव भाव से पता चलता है कि वह बिल्ली को हारता नहीं देखना चाहती है। इस वजह से वह गुस्से में है। जब इंतहा की हद हो जाती है, तो झपट्टा मारकर वह बिल्ली पर हमला कर देती है। इसके बाद दोनों के बीच घमासान लड़ाई होती है। डॉगी मन ही मन बोलता है-ये तो होना ही था। दोनों एक ही जाति के जो हैं। वैसे कुछ देर और लड़ाई ना होती, तो मैं मैच जीत लेता।

    इस वीडियो को Buitengebieden ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 10 लाख बार देखा गया है। वहीं, 26 हजार लोगों ने पसंद किया है।

    Image Courtesy: Buitengebieden