Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मकर संक्रांति पर स्नान के लिए युवक ने लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

    By Umanath SinghEdited By:
    Updated: Wed, 12 Jan 2022 05:17 PM (IST)

    इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी रूपिन शर्मा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से दोबारा शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है-मेरा भारत महान होनहार भारत...। कुछ लोगों ने कमेंट कर युवक के जुगाड़ की तारीफ की है।

    Hero Image
    मकर संक्रांति पर स्नान के लिए युवक ने लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। इस वीडियो में युवक ने ठंड से बचने के लिए जिस जुगाड़ को अपनाया है। वह काबिलेतारीफ और हास्यास्पद है। लोग युवक के जुगाड़ को मकर संक्रांति से जोड़कर देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। मकर संक्रांति का पर्व 14 और 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा समेत अन्य पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान करने का विधान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसी मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप कट जाते हैं। साथ ही व्यक्ति को मरणोपरांत मोक्ष की प्राप्ति होती है। कालांतर में राजा सगर के पुत्रों को मोक्ष प्राप्ति दिलाने हेतु गंगा मैया मकर संक्रांति के दिन धरती पर आई थी। इसके लिए राजा भगीरथ ने माता पार्वती की कठिन तपस्या की थी। अतः सनातन धर्म के अनुयायी मकर संक्रांति के मौके पर गंगा स्नान करते हैं। हालांकि, इस दिन शीतलहर के चलते जबरदस्त ठंड रहती है।

    लोग स्नान के बाद ठंड से बचाव के लिए कई तरह के जुगाड़ लगाते हैं। कुछ लोग अलाव जलाते हैं, तो कुछ लोग पानी गर्म कर नहाते हैं। इससे संबंधित कई वीडियो सोशल मीडिया पर पूर्व में भी शेयर किए जा चुके हैं। इसी क्रम में एक वीडियो साफ देखा जा रहा है कि एक युवक सरोवर या नदी में स्नान कर रहा है। वहीं, ठंड से बचने के लिए वह आग एक अलाव भी जला रखा है। इस अलाव को वह पानी में अपने पास रखा है। एक डुबकी लगाने के बाद वह आग सेंकता है। फिर दूसरी डुबकी लगाता है। यह दृश्य बेहद हास्यास्पद है।

    इस वीडियो को रूपिन शर्मा ने शेयर की है

    इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी रूपिन शर्मा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से दोबारा शेयर किया है। इसके कैप्शन में लिखा है-मेरा भारत महान, होनहार भारत...। कुछ लोगों ने कमेंट कर युवक के जुगाड़ की तारीफ की है।

    Image Credit: Rupin Sharma IPS