Viral Video: देसी स्टाइल में लड़के ने कबड्डी खेलते समय लड़कियों के साथ किया रोमांस, देखते रह गए दर्शक
Viral Video पहले के जमाने में प्रेम पत्र यानी लव लेटर के जरिए प्यार का इजहार किया जाता था। कई अवसर पर कपल्स के मिलन होने पर काफी देर तक दोनों एक दूसरे को शर्म और संकोच से कुछ कह नहीं पाते थे।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। प्यार अंधा होता है। कब, कहां, कैसे और किससे हो जाए ! यह कहना मुश्किल है। हालांकि, समय के साथ प्यार करने और अपने दिल की बात यानी प्यार का इजहार करने के अंदाज में बदलाव आया है। पहले के जमाने में प्रेम पत्र यानी लव लेटर के जरिए प्यार का इजहार किया जाता था। कई अवसर पर कपल्स के मिलन होने पर काफी देर तक दोनों एक दूसरे को शर्म और संकोच से कुछ कह नहीं पाते थे।
आज के प्यार में ऐसा बिल्कुल नहीं होता है। पहली नजर में प्यार होता है और दूसरे पल में इजहार भी कर दिया जाता है। आज के आशिक प्यार के इजहार में इंजतार नहीं करते हैं। कुछ ऐसा नजारा वीडियो में देखने को मिल रहा है। जब एक लड़के ने सही मौके पर चौका जड़ दिया और खेल छोड़ लड़कियों के साथ रोमांस करने लगा।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किसी सुदूर गांव इलाके में कुछ लड़के और लड़कियां एक खेत में कबड्डी खेल रहे हैं। बरसात के चलते खेत में कीचड़ जमा है और खेत में धान की बुआई होने वाली है। वहीं, लड़के और लड़कियां भी कीचड़ से लथपथ है। तभी एक लड़का कबड्डी कहते हुए लड़कियों के पाले में जाता है।
इसके बाद वह कबड्डी के नियमों का पालन कर लड़कियों को आउट करने में जुट जाता है। कुछ पल तक कबड्डी का माजरा चलता है। उसी समय लड़का, लड़कियों के बीच घिर जाता है। ज्यादा करीब आने के चलते लड़के का मन बदल जाता है और विरोधी खिलाड़ी को प्यार भरी नजरों से देखने लगता है।
लड़कियां और करीब आ जाती हैं। उस समय लड़का अपनी भावना को कंट्रोल में नहीं रख पाता है और खेल छोड़कर लड़कियों के साथ बीच खेत में रोमांस करने लगता है। यह दृश्य बेहद मनमोहक है। ऐसा पूर्व के समय में होता था। जब धान की बुआई के समय महिलाएं और पुरुष एक दूसरे से नोकझोंक करते थे।
इस वीडियो को sakhtlogg ने शेयर किया है
इस वीडियो को sakhtlogg ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- मेरे साथ खेलोगी ? खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है। वहीं, कुछ लोगों ने कमेंट कर लड़के की तारीफ की है।
Image Credit: world_of_snake
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।