Viral Video: शख्स ने जुगाड़ लगाकर किचन में तैयार किया ट्रेडमिल, वीडियो देख आप हो जाएंगे हैरान
Viral Video इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने किचन में ट्रेडमिल जैसी एक्सरसाइज करने के लिए देसी जुगाड़ लगाता है। यह जुगाड़ काबिलेतारीफ है। ऐसा हो सकता है कि शख्स समय बचाने के लिए ऐसा करता है।
दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपका सिर चकरा जाएगा। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स अपने किचन में ट्रेडमिल जैसी एक्सरसाइज करने के लिए देसी जुगाड़ लगाता है। यह जुगाड़ काबिलेतारीफ है। युवक समय बचाने के लिए ऐसा करता है। ऐसा हो सकता है कि शख्स के पास जिम जाकर एक्सरसाइज करने का समय नहीं है। इसके लिए वह घर पर ही एक्सरसाइज करता है।
The lowest cost treadmill in the world. And this year’s Innovation Award trophy goes to… pic.twitter.com/oMlyEPBQoy
— anand mahindra (@anandmahindra) January 7, 2023
वहीं, ट्रेडमिल रनिंग के लिए किचन का सहारा लेता है। इसके लिए शख्स सबसे पहले किचन में जाता है और बर्तन धोने की लिक्विड को फर्श पर उड़ेलता है। फिर, फर्श पर पानी डालता है, ताकि फिसलन हो सके। इसके बाद वह ट्रेडमिल पर रनिंग करने के स्टाइल में दौड़ना शुरू करता है। इसके लिए वह किचन स्लैब का सहारा लेता है। वह किचन स्लैब को पकड़कर रनिंग करता है।
इस दौरान वह अपनी स्पीड बढ़ाने के लिए स्लैब पर स्पीड बढ़ाने के लिए प्रेस भी करता है। ऐसा ट्रेडमिल में रहता है। स्पीड फंक्शन को प्रेस कर स्पीड बढ़ाया जाता है। शख्स उसी स्टाइल में प्रेस कर स्पीड बढ़ाता है। धीरे-धीरे वह अपनी स्पीड को बढ़ाता है। देखते-देखते वह फुल स्पीड में आ जाता है। यूजर्स शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी शख्स के जुगाड़ की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।
उन्होंने वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा है- दुनिया में सबसे कम लागत वाली ट्रेडमिल। और इस साल के इनोवेशन अवार्ड की ट्रॉफी जाती है...। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 लाख 64 हजार बार देखा जा चुका है। वहीं, 11 हजार यूजर्स ने पसंद किया है। जबकि, सैकड़ों लोगों ने कमेंट कर शख्स की तारीफ की है। एक यूजर प्रशांत ने लिखा है-सावधानी हटी और दुर्घटना घटी। इसके लिए सावधानी जरूर बरतनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा है-और ट्रेडमिल रनिंग के कुछ देर बाद..शख्स फर्श पर गिर गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।