दुनिया का सबसे ऊंचा टावर
लंदन। दुनिया का सबसे ऊंचा किंगडम टावर एक किलोमीटर ऊंचा होगा। सऊदी अरब के जेद्दाह में बनने वाली सही मायने की यह गगनचुंबी इमारत मौजूदा सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से खासी ऊंची होगी। इसके अलावा यह यूरोप की सबसे ऊंची बिल्डिंग शार्ड से भी चार गुना अधिक लंबी होगी। लंदन की कंपनी मेस ने इस टॉवर को बनाने के लिए 7800 लाख पाउंड (करीब 499400 लाख रुपये) का सौदा हासिल कर लिया है।
लंदन। दुनिया का सबसे ऊंचा किंगडम टावर एक किलोमीटर ऊंचा होगा। सऊदी अरब के जेद्दाह में बनने वाली सही मायने की यह गगनचुंबी इमारत मौजूदा सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा से खासी ऊंची होगी। इसके अलावा यह यूरोप की सबसे ऊंची बिल्डिंग शार्ड से भी चार गुना अधिक लंबी होगी। लंदन की कंपनी मेस ने इस टॉवर को बनाने के लिए 7800 लाख पाउंड (करीब 499400 लाख रुपये) का सौदा हासिल कर लिया है।
हालांकि इस इमारत के डिजाइनरों ने अब तक डिजाइन का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया है। शार्ड इमारत बनाने वाली इस ब्रिटिश कंपनी ने कहा है कि जेद्दाह में बनाया जाने वाला किंगडम टावर 3280 फीट से अधिक (करीब एक किलोमीटर) लंबा होगा। शार्ड इस समय पश्चिमी यूरोप की सबसे ऊंची बिल्डिंग है।
किंगडम टावर के परिसर का फैलाव बहुत ही व्यापक क्षेत्र में होगा। यह परिसर 5 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला होगा। यह अपने कद में मौजूदा सबसे ऊंचे टावर दुबई स्थित बुर्ज खलीफा (2717 फीट या 828 मीटर लंबाई) को भी पीछे छोड़ देगा। फिलहाल यही दुनिया की सबसे ऊंची तैयार इमारत है।
किंगडम टावर को बनाने की योजना का खुलासा सबसे पहले वर्ष 2011 में हुआ था। यहां आने वाले लोग इस इमारत से पूरे शहर का नजर इसके बीचोंबीच बने विशाल टेरेस यानी छत से ले सकेंगे। इस इमारत में 59 लिफ्ट होंगी। यह सबसे तेज लिफ्ट होंगी जो दस मीटर की दूरी प्रति सेकेंड तय करेंगी। इस गगनचुंबी इमारत में एक पांच सितारा होटल भी होगा। इस मेगा प्रोजेक्ट की इमारत आधार पर दो वर्ग मील का दायरा घेरेगी। और ऊपर की ओर जाते हुए यह पतली होती जाएगी। इस इमारत में सर्विस अपार्टमेंट, लक्जरी फ्लैट और दफ्तर भी होंगे।
जेद्दाह इकनामिक कंपनी ने ईसी हैरिस और मेस कंपनियों को इस परियोजना की डिजाइन बनाने और इसके वाणिज्यिक पहलुओं को परखने के लिए अधिकृत किया है। जेद्दाह इकनामिक कंपनी का कहना है कि निर्माण कंपनी सऊदी बिन लादेन ग्रुप ने इस ढांचे को खड़ा करने का उनसे करार किया है। किंगडम टावर कंपनी के सात प्रमुख प्रोजेक्ट में से एक है। यह ओपेक की सबसे बड़ी तेल निर्यातक कंपनियों में से एक है। हालांकि सऊदी अरब के राजकुमार चाहते थे कि यह इमारत एक मील ऊंची हो लेकिन उन्हें डर था कि इसकी आधारशिला संभवत: इतनी ऊंची इमारत को संभाल न सके। जेद्दाह इकनामिक कंपनी के सीईओ वालेद अब्दुल जलील बैटरजी ने कहा कि इस इमारत का निर्माण कार्य इस साल के अंत में शुरू हो जाएगा। लेकिन इसका निर्माण रिकार्ड समय सिर्फ 63 महीनों में पूरा कर दिया जाएगा। पांच साल एक महीने की अवधि में इस इमारत को पूरा करने का लक्ष्य है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।