Viral Video: गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने के लिए तोते ने खास अंदाज में लगाए देसी ठुमके...
Viral Video इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक तोता हर रोज की तरह मुंडेर पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड का इंतजार कर रहा है। उस समय तोते की शक्ल पर उदासी रहती है। वह मजनू बन लैला का वेट कर रहा है।

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: तोते नकल करने में बंदरों से भी आगे रहते हैं। बंदर कॉपी पेस्ट करने में माहिर होते हैं, तो तोते कॉपी पेस्ट के साथ-साथ अपने दिमाग का भी सही तरीके से इस्तेमाल करते हैं। इस वीडियो में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिल रहा है। इसमें तोता नकल के साथ अक्ल का भी इस्तेमाल कर रहा है।
Show off in front of girlfriend... pic.twitter.com/l9KPBVSUbi
— Dr.Samrat Gowda IFS (@IfsSamrat) November 13, 2022
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक तोता हर रोज की तरह मुंडेर पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड का इंतजार कर रहा है। उस समय तोते की शक्ल पर उदासी रहती है। वह मजनू बन लैला का वेट कर रहा है। कुछ पल बाद लैला यानी तोते की गर्लफ्रेंड दस्तक देती है। फिर सांकेतिक भाषा में दोनों के बीच गुफ्तगू होती है। कुछ वैसा ही सीन है। जैसा फिल्म हिना में है।
मानो सांकेतिक भाषा में तोते की गर्लफ्रेंड बोलती है-'मैं देर करती नहीं, देर हो जाती है'। तोता भी अपनी गर्लफ्रेंड की खता को माफ कर देता है। तोते के दिल में गर्लफ्रेंड को देख गिटार बजने लगता है। इसके लिए वह अपनी गर्लफ्रेंड की देरी को इग्नोर कर देता है। इसके बाद खास अंदाज में अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने की सोचता है। तभी लाइट, कैमरा एंड सॉन्ग अंदाज में तोता डांस कर अपनी गर्लफ्रेंड को इंप्रेस करने लगता है। उस समय तोते का लुक देखने लायक है। वह बिल्कुल मजनू लगता है। ये वीडियो बेहद हास्यास्पद है।
यह प्यारा और मज़ेदार वीडियो भारतीय वन सेवा, आईएफएस के डॉ. सम्राट गौड़ा ने ट्विटर पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर इसे शेयर किए जाने के बाद, तोते का यह वीडियो काफी वायरल हो गया है। इसे 13 हजार से ज़्यादा बार देखा जा चुका है और सैकड़ों लाइक्स मिले हैं। सोशल मीडिया यूज़र्स इस वीडियो को देख काफी खुश हैं।
Image Credit: Dr.Samrat Gowda IFS
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।