Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपा हैं एक ऑड नंबर, क्या 5 सेकेंड में ढूंढ पाएंगे आप?
Optical Illusion आपको भी नई-नई पहेलियां और क्विज सॉल्व करने का शौक है? तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। आज आपके लिए एक ऐसा चैलेंज लेकर आए हैं जिसे महज ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: क्या आपको भी नई-नई पहेलियां और क्विज सॉल्व करने का शौक है? तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। हम आपके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन नाम का एक ऐसा चैलेंज लेकर आए हैं, जिसे सुलझाते हुए आपको निश्चित रूप से काफी मजा आने वाला है। लेकिन अगर आप नए हैं और नहीं जानते कि ऑप्टिकल इल्यूजन क्या होता है, तो परेशान न हों।
ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग की क्षमताओं को मापने का एक शानदार तरीका है। मानसिक कसरत करने और दिमाग को तरोताजा करने के इस प्रभावी तरीके को आज के समय में काफी पसंद किया जाता है। विशेषज्ञ भी शारीरिक गतिविधि के साथ मानसिक कसरत पर जोर देते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति के सोचने, समझने और कुछ क्रिएटिव करने की झमता बढ़ती है। इल्यूजन एक लैटिन शब्द इलुडेरे से लिया गया है, जिसका मतलब होता है मजाक या फिर छल करना। ऑप्टिकल भ्रम का मूल आधार मानव दिमाग को भ्रमित करना या फिर धोखा देना है।
वहीं ऑप्टिकल इल्यूजन केवल टाइम पास करने के लिए नहीं बल्कि इसके कुछ फायदे भी हैं, जैसे कि इसे करने से आपके दिमाग की क्षमताएं बढ़ती हैं और आप रचनात्मक रूप से सोचने के लिए दिमाग पर जोर देते हैं। इसी को आगे बढ़ाते हुए हम आपके लिए आज का नया चैलेंज लेकर आए हैं। आज का चैलेंज ये है कि आपको नीचे दी गई तस्वीर में एक ऑड नंबर को ढूंढना है लेकिन कुछ ही सेकेंड्स में।

ऊपर दी गई तस्वीर में जो चुनौती पेश की गई है, उसमें आपको 278 की सीरीज में 218 नंबर को स्पॉट करना है वो भी केवल 5 सेकेंड में। तो क्या आप इस चुनौती के लिए तैयार हैं? तो चलिए फिर शुरू करते हैं।
पहली नजर में देखने में ये आपको काफी आसान लग सकता है, लेकिन ऐसा है नहीं। तो आपको तस्वीर में 218 नंबर दिखा?
जल्दी करें क्योंकि समय तेजी से भाग रहा है। 5..4..3..2..1
278 की सीरीज में 218 को जोड़ने के लिए तस्वीर को एक बार शुरू से अंत तक गौर से देखें। क्या आपको 218 दिखा?
आपका समय समाप्त हो चुका है। अगर आपने ऊपर दी गई तस्वीर में 278 की सीरीज में से 218 को ढूंढ लिया है, तो आपको बधाई हो!
लेकिन जो लोग ऐसा नहीं कर सके हैं, उनके लिए नीचे एक तस्वीर दी गई है, जिसमें आप इसका जवाब देख सकते हैं।

218 नंबर को 9वें कॉलम में तस्वीर की दाईं ओर देखा जा सकता है, जो नीचे से दूसरे स्थान पर मौजूद है।
Source: Youtube

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।