Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Optical Illusion: खिलौनों के बीच ढूंढ़े छिपे हुए जिराफ को, आपके पास हैं 11 सेकंड!

    By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Wed, 01 Mar 2023 01:07 PM (IST)

    Optical Illusion आपके लिए एक नया ऑप्टिकल इल्यूजन तैयार है। इस तस्वीर में आपको कई सारे खिलौने हैं जिनके बीच एक जिराफ भी छिपा हुआ है। आपको इसे ढूंढ़ कर निकालना है। इस पहेली को हल करने के लिए आपके पास 11 सेकंड का समय है।

    Hero Image
    Optical Illusion: खिलौनों के बीच ढूंढ़े छिपे हुए जिराफ को, आपके पास हैं 11 सेकंड!

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: आप्टिकल इल्यूजन, पहेली, ब्रेन टीजर, आईक्यू टेस्ट की तरह का ही टेस्ट होता है, जिसकी मदद से आप अपने ऑब्जरवेशनल स्किल्स को जांच सकते हैं। यह रिएलिटी से अलग होता है। आसान भाषा में कहें, तो ऑप्टिकल इल्यूजन एक ऐसी पहेली होती है जो हमें तस्वीर में छिपी चीज़ को आसानी से नहीं देखने देती। हम आसानी से भटक जाते हैं और तस्वीर को सही तरीके से नहीं देख पाते।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इनमें से कई इल्यूजन को सुलझाना आसान होता है, तो कई बार इसे सुलझाने के चक्कर में आपका सिर भी घूम सकता है। आज हम आपके लिए लाए हैं एक नया और थोड़ा मुश्किल इल्यूजन जिसमें आपको जिराफ को ढूंढ़ना है।

    इस तस्वीर में कई सारे खिलौने हैं, जिनके बीच एक जिराफ भी छिपा है। इसे सुलझान के लिए आपके पास हैं 11 सेकंड!

    टॉय एनिमल्स के बीच ढूंढ़ें जिराफ को

    ऊपर शेयर की गई तस्वीर एक ट्रिकी पज़ल है, जिसे वयस्कों और बच्चों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह एक ब्रेन टीज़र है, जिसमें आपको कई खिलौनों के बीच छिपे जिराफ को ढूंढ़ना है। इन खिलौनों में शेर, हिप्पो, चिड़िया, हाथी हिरण, बंदर आदि मौजूद हैं। यह पज़ल आपको तस्वीर में जिराफ को ढूंढ़ने का चैलेंज दे रहा है। खिलौनों के बीच कहीं इसे छिपाया गया है। चुनौति यह है कि आप कितनी जल्दी इसे ढूंढ़ पाते हैं।

    कई छोटे-छोटे आकार के खिलौनों के बीच जिराफ को ढूंढ़ना बेहद मुश्किल है। बच्चे क्या इसे सुलझाने में बड़ों का दिमाग भी घूम जाता है। इस ऑप्टिकल इल्यूजन की मदद से आप आसानी से अपने आईक्यू को टेस्ट कर सकते हैं।

    क्या आप छिपे हुए जिराफ को 11 सेकंड में ढूंढ़ पाए?

    तस्वीर को नज़दीक से देखें तभी आप इस ऑप्टिकल इल्यूजन को सुलझा पाएंगे। खिलौनों के बीच जिराफ को ढूंढ़ना बेहद मुश्किल है। जिराफ को ढूंढ़ना मुश्किल जरूर है, लेकिन अगर आप तस्वीर की दाईं ओर नीचे तरफ देखें, तो आपको वहीं छिपा हुआ जिराफ दिख जाएगा।

    आपकी आसानी के लिए हमने तस्वीर में जिराफ को हाइलाइट भी कर दिया है:

    इस ऑप्टिकल इल्यूजन को बनाने वालों का दावा है कि अगर आपने तस्वीर में जिराफ को 11 सेकंड में ढूंढ़ लिया, तो आप जीनियस हैं।

    Image Source: Playbuzz