Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Optical Illusion: 9 सेकंड में खोजें तस्वीर में छिपा कपकेक, महज 5% लोग ही हो पाएं हैं सफल

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sun, 19 Mar 2023 04:02 PM (IST)

    Optical Illusion एक ऐसी माइंड एक्टिविटी है जिसे करने से याद्दाश्त तेज होती है। अगर आप भी अपने दिमाग को हेल्दी और एक्टिव बनाना चाहते हैं तो तो ऊपर दी ग ...और पढ़ें

    Hero Image
    9 सेकंड में खोजें तस्वीर में छिपा कपकेक

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन एक ऐसी माइंड एक्टिविटी है, जिसे करने से अच्छी-खासी दिमागी कसरत हो जाती है। यह एक ऐसी एक्टिविटी है, जो हमारी आंखों और दिमाग को भ्रमित करती है। ऑप्टिकल इल्यूजन सुलझाने से न सिर्फ हमारा दिमाग तेज होता है,बल्कि इसे करने से हमारी सोचने की क्षमता भी बढ़ती है। यही वजह है कि इन दिनों कई लोग अपना खाली समय ऑप्टिकल इल्यूजन को सॉल्व करने में बिताते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन के बढ़ते इसी चलन की वजह से इंटरनेट पर फिजिकल, फिजियोलॉजिकल और कॉग्निटिव जैसे इल्यूजन आसानी से मिल जाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आप भी ऑप्टिकल इल्यूजन के शौकीन हैं, तो आज हम आपके लिए एक नई चुनौती के साथ नई पहेली लेकर आए हैं। आज हम आपके लिए जो तस्वीर लाए हैं, उसमें आपको व्हीप्ड क्रीम और हॉट चॉकलेट मग के बीच छिपे कप केक को ढूंढ निकालना है।

    सिर्फ 5% लोग की ढूंढ पाए कप केक

    ऊपर नजर आ रही तस्वीर में आपको व्हीप्ड क्रीम और कोको के साथ ढेर सारे हॉट चॉकलेट मग दिखाई दे रहे होंगे। आपकी आज की चुनौती इस तस्वीर में छिपे कपकेक को खोजना है। देखने में आसान सी लग रही इस तस्वीर में कपकेक ढूंढना इतना भी आसान नहीं है, क्योंकि अभी तक सिर्फ 5% लोग ही ढूंढ इस तस्वीर में छिपे कपकेक को ढूंढ पाए हैं। ऐसे में अगर आप अपने आईक्यू स्तर को जानना चाहते हैं, तो यह ऑप्टिकल इल्यूजन एक बढ़िया विकल्प होगा।

    9 सेकंड में खोजें कपकेक

    कई अध्ययनों से पता चला है कि आप जितनी ज्यादा कठिन पहेलियों के साथ अपने मस्तिष्क का प्रयोग करते हैं, आप उतने ही होशियार होते हैं। ऐसे में इस तस्वीर में छिपे कपकेक को ढूंढने के लिए आपको महज 9 सेकंड का समय दिया गया है। तो अपने तेज दिमाग और पारखी नजर का इस्तेमाल करते हुए तय समय में तस्वीर में छिपे कप केक को खोज निकालें।

    ऐसे ढूंढें कपकेक

    अगर आपको छिपे हुए कपकेक को ढूंढ़ने में मुश्किल हो रही है, तो हम आपकी मदद कर देते हैं। अगर आप तस्वीर के दाईं ओर ध्यान से देखेंगे, तो आपको एक कपकेक दिखाई देगा। लेकिन अगर आपको अभी भी कपकेक दिखाई नहीं दिया है, तो आप नीचे नजर आ रही तस्वीर की मदद से इस पहेली को सुलझा सकते हैं।

    Picture Courtesy:Reader’s Digest