Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Optical Illusion: हैम्स्टर्स के इस ग्रुप में छिपी है एक बिल्ली, 15 सेकंड में ढूंढ पाएंगे आप?

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 31 May 2023 05:15 PM (IST)

    Optical Illusion आज के ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको तस्वीर में छिपी बिल्ली को ढूंढना है। इसके लिए आपके पास महज 15 सेकंड का समय है। तो अगर आपके पास भी बाज सी तेज नजर हैं तो अपना चैलेंज पूरा करें।

    Hero Image
    15 सेकंड में ढूंढें तस्वीर में छिपी बिल्ली

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: दिमागी कसरत के लिए लोग कई सारी माइंड एक्टिविटीज का सहारा लेते हैं। स्वस्थ आहार और शारीरिक गतिविधि के अलावा लोग अपने दिमाग को तेज करने के लिए माइंड एक्टिविटीज की मदद भी लेते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन ऐसी ही माइंड एक्टिविटी है, जो खासतौर पर दिमाग और आंखों को भ्रमित करने के लिए बनाई जाती है। सोशल मीडिया पर कई तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन आसानी से मिल जाते हैं, जिनमें फिजिकल, फिजियोलॉजिकल और कॉग्निटिव इल्यूजन शामिल हैं। यह इतने मजेदार होते हैं कि बच्चों से लेकर वयस्कों तक सभी को काफी पसंद होते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग का परीक्षण करने का एक बेहतरीन जरिया है। यह न सिर्फ आपके सोचने की क्षमता बढ़ाता है,बल्कि आपकी याद्दाश्त को भी तेज करता है। तो अगर आप भी ऑप्टिकल इल्यूजन के शौकीन हैं और अक्सर दिमागी कसरत के लिए इसे सॉल्व करते रहते हैं, तो आप हम आपके लिए एक और नया चैलेंज लेकर आए हैं।

    तस्वीर में छिपी बिल्ली को खोजें

    ऊपर नजर आ रही इस तस्वीर को ब्राइट साइड ने बच्चों और वयस्कों दोनों के लिए तैयार किया है। तस्वीर में आपको अलग-अलग रंग के कई सारे हैम्स्टर नजर आ रहे हैं। लेकिन अगर आप ध्यान से इसे देखेंगे, तो आपको इसके अंदर एक बिल्ली छिपी नजर आएंगी। आपको इस तस्वीर में हैम्स्टर के बीच छिपी इसी बिल्ली को खोज निकालना है।

    15 सेकंड में पूरा करें चैलेंज

    इस तस्वीर को बनाने वालों का दावा है कि अब तक सिर्फ 1% फीसदी लोग ही इस इल्यूजन को सुलझा पाए हैं। तस्वीर में इस बिल्ली को ढूंढना इतना मुश्किल है कि आपके इसमें पसीने निकल जाएंगे। लेकिन अगर आपके पास भी तेज दिमाग और बाज सी नजर है, तो 15 सेकंड में बिल्ली को खोज कर निकालें। आपका आज का चैलेंज 15 सेकंड में बिल्ली को खोजना है।

    ऐसे सॉल्व करें इल्यूजन

    तस्वीर में इस बिल्ली को इतनी बखूबी से छिपाया गया है कि इसे आसानी से खोजा नहीं जा सकता है। लेकिन अगर आपने तय समय में बिल्ली ढूंढ ली हैं, तो मुबारक हो आप खुद को जीनियस साबित कर चुके हैं। लेकिन अगर आपको अभी तक बिल्ली दिखाई नहीं दी है, तो निराश न हों। आप नीचे दी गई तस्वीर की मदद से बिल्ली को ढूंढ सकते हैं।

    Picture Courtesy: Bright Side