Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Optical Illusion: खुले मैदान में घास के बीच बैठी है एक चिड़िया, 7 सेकंड खोज पाएंगे आप?

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 01 Jun 2023 05:43 PM (IST)

    Optical Illusion आज के ऑप्टिकल इल्यूजन में आपको जो तस्वीर नजर आ रही है उसमें घास के बीच एक चिड़िया छिपी हुई है। आपका आज का चैलेंज इस चिड़िया को ढूंढना ...और पढ़ें

    Hero Image
    7 सेकंड में ढूंढें तस्वीर में छिपी चिड़िया

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: कई लोग अक्सर अपना खाली समय में सोशल मीडिया पर बिताते हैं। वहीं, कुछ लोग ऐसे हैं, जो इस समय को क्रिएटिविटी के साथ बिताना पसंद करते हैं। कुछ क्रिएटिव करने से आपका दिमाग भी तेज होता है। यही वजह है कि लोग दिमागी कसरत के लिए कई सारी माइंड एक्टिविटीज करना पसंद करते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन इन्हीं माइंड एक्टिविटी में से एक हैं, जिसे बच्चों से लेकर बड़े तक पसंद करते हैं। यह दिमागी कसरत का एक क्रिएटिव और मजेदार तरीका है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑप्टिकल इल्यूजन की बढ़ती लोकप्रियता की वजह से ही इन दिनों सोशल मीडिया पर कई तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन आसानी से मिल जाते हैं। तो अगर आप भी ऑप्टिकल इल्यूजन के शौकीन हैं और आपको इसे सॉल्व करने में मजा आता है, तो हम आपके लिए एक और नया चैलेंज लेकर आए हैं।

    तस्वीर में छिपी चिड़िया ढूंढें

    ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग को तेज बनाने के लिए एक बढ़िया कसरत है। इसे करने से न सिर्फ आपका दिमाग तेज होता है, बल्कि आपको सोचने की क्षमता भी बढ़ती है। इसी क्रम में आज हम आपके लिए जो इल्यूजन लेकर आए हैं, उसमें आपको एक खुला मैदान नजर आ रहा होगा। लेकिन अगर आप ध्यान लगाकर देखेंगे, तो आपको इसमें एक छोटी सी चिड़िया भी नजर आएगी। आपको मैदान में घास के बीच छिपी इसी चिड़िया को ढूंढ निकलना है।

    7 सेकंड में पूरा करें चैलेंज

    इस तस्वीर में चिड़िया को इतनी चतुराई से छिपाया गया है कि इसे आसानी से ढूंढ निकालना बेहद मुश्किल है। इस तस्वीर को खासतौर पर आंखों और दिमाग को भ्रमित करने के लिए भी तैयार किया गया है। लेकिन अगर आपके पास तेज दिमाग और पारखी नजर है, तो आप इसे आसानी से ढूंढ सकते हैं। आपका आज का चैलेंज इस चिड़िया को 7 सेकंड में ढूंढ निकालना है।

    तो चलिए क्या तैयार हैं आप?

    घास में बीच छिपी चिड़िया को ढूंढने के लिए ध्यान से तस्वीर को देखें।

    क्या आपको चिड़िया दिखाई दी?

    जल्दी करें, क्योंकि समय बीता जा रहा है।

    चैलेंज पूरा करने में अब कुछ ही सेकंड बचे हैं।

    घड़ी की सुइयां तेजी से भाग रही है।

    क्या आपने चिड़िया ढूंढ ली?

    अगर आपने तय समय में चिड़ियां ढूंढ ली हैं, तो बधाई हो। लेकिन अगर आपको अभी तक चिड़िया दिखाई नहीं दी है, तो नीचे दी गई तस्वीर को देख सकते हैं।

    Picture Courtesy: Reddit