Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Optical Illusion: चट्टानों के बीच छिपी बैठी हैं बिल्लियां, ढूंढने के लिए आपके पास हैं केवल 8 सेकेंड्स

    By Ritu ShawEdited By: Ritu Shaw
    Updated: Mon, 05 Jun 2023 02:42 PM (IST)

    Optical Illusion ऑप्टिकल इल्यूजन एक ऐसा ब्रेन टीजर गेम है जिसमें दिमाग और नजरों को एक साथ चैलेंज दिया जाता है। चलिए देखते हैं कि आज आपके लिए क्या नया ...और पढ़ें

    Hero Image
    Optical Illusion: क्या 8 सेकेंड में सुलझा सकते हैं यह पहेली?

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन एक ही समय में दिमाग और दृष्टि दोनों को चुनौती देने का एक शानदार तरीका है। ऑनलाइन वर्ल्ड में इसे काफी पसंद किया जाता है और लोग खुद को टेस्ट करने के लिए इसे काफी दिलचस्पी के साथ सॉल्व करते हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन में एक तस्वीर दी जाती है, जो नजरों और दिमाग के बीच के संतुलन को चैलेंज करती है। जानकार भी इसे मेंटल एक्सरसाइज का एक शानदार तरीका मानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का ऑप्टिकल इल्यूजन क्या है?

    हर रोज की तरह आज भी हम आपके लिए एक नया ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज लेकर आए हैं, जो एक बार फिर आपके कौशल की परीक्षा लेगा। आज के चैलेंज में, जो तस्वीर दी गई है उसमें दो प्यारी बिल्लियां चट्टानों में छिपी बैठी हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन दिमाग को भ्रमित करने वाला चैलेंज है। इसलिए यह जितना आसान दिखता है उतना होता नहीं है। इसके कुछ नियम होते हैं, जिसके तहत आपको इसे पूरा करना होता है। तो क्या आप तैयार हैं?

    ऑप्टिकल इल्यूजन के नियम क्या हैं?

    ऑप्टिकल इल्यूजन चैलेंज को पूरा करने के लिए एक निर्धारित समय सीमा दी जाती है, जिसके तहत आपको इसे पूरा करना होता है। आज के चैलेंज में आपको दो बिल्लियों को ढूंढना है, जिसके लिए आपके पास केवल 8 सेकेंड का समय है। तो क्या आप 8 सेकेंड के अंदर इस चैलेंज को पूरा करने के लिए तैयार हैं? आपका समय शुरू होता है।

    टिक-टिक, टिक-टिक...

    क्या आपको बिल्ली मिली?

    तस्वीर को समाधानी से देखें।

    जल्दी करें! घड़ी की सुइयां भाग रही हैं।

    8..7..6..5..4..3..2..1

    आपका समय पूरा होता है। उम्मीद है कि आपने बिल्लियों का पता लगा लिया है। अगर आपने 8 सेकेंड में बिल्ली ढूंढ निकाली है, तो मुकाबरक हो इस चैलेंज के विनर बन गए हैं।

    लेकिन जो आज के चैलेंज को पूरा नहीं कर सके हैं, उनके लिए हम अगली बार नया ऑप्टिकल इल्यूजन लेकर आएंगे। तब तक के लिए आप आज का जवाब देखें।

    स्त्रोत: moiillusions