विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कपड़े उतारकर बाड़े में कूदा युवक, शेरों की गई जान

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Mon, 23 May 2016 09:59 AM (IST)Updated: Mon, 23 May 2016 02:16 PM (IST)

चिली की राजधानी सेंटिआगों में स्थित एक चिडि़याघर में घूमने आया युवक शेर के बाड़े में कूद गया।

News Article Hero Image

चिली की राजधानी सेंटिआगों में स्थित एक चिडि़याघर में घूमने आया युवक शेर के बाड़े में कूद गया। दरअसल, वह आत्महत्या करने के इरादे से चिडि़याघर आया था।

एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार, फ्रेंकों लुई फराडा रोमन नामक युवक को शेर के बाड़े में कूदते देख पूरा प्रशासन फौरन हरकत में आ गया। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने युवक पर हमला कर रहे दो शेरों को मार गिराया।

चिडि़याघर के अधिकारियों का कहना है कि दोनों शेरों ने युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।

पढ़ें- एक ऐसी जगह जहां गौमूत्र से लोग नहाते हैं और दहेज में दी जाती है गाय

उन्होंने कहा, 'फ्रेंकों अकेले ही चिडि़याघर घूमने आया था। वह शेरों के बाड़े को देखते ही अपने कपड़े उतारकर उसमें कूद गया। हालांकि, पास खड़े लोगों का कहना है कि वह आत्महत्या करने के इरादे से कूदा था।'

युवक के बाड़े में कूदते ही शेरों ने उसपर बुरी तरह से हमला कर दिया। एक शेर उसको खींचते हुए कुछ दूर ले गया और तभी शेरनी ने भी उसपर हमला करना शुरु कर दिया।

पढ़ें- कहर की तैयारी! शुक्र है इस बार 300 कब्रें पहले ही खोद लीं

चिडि़याघर के निदेशक ने बताया कि दो शेरों को मारने का काम पूरी तरह से प्रोटोकॉल के तहत ही किया गया है। इंसान की जान शेर से कहीं अधिक कीमती है। हालांकि, इस दौरान सुरक्षाकर्मी ने बेहोश करने वाले इंजेक्शन भी देने की कोशिश की लेकिन मौके पर न होने के कारण उसे शेर पर गोली चलानी पड़ी।

रोचक, रोमांचक और जरा हटके खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।