Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: बच्चे को कंधे पर बैठाकर आदमी ने कुछ इस तरह किया डांस, वीडियो देख लोगों ने कहा- ये क्या अजूबा है!

    By Ashisha Singh RajputEdited By:
    Updated: Tue, 27 Dec 2022 03:21 PM (IST)

    Viral Video सोशल मीडिया पर एक आदमी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह आदमी अपने बच्चे को एक अनूठे ढंग से कंधे पर बिठाकर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। खबर में पढ़ें क्या है इस वीडियो की पूरी कहानी-

    Hero Image
    बच्चा इन सबसे अंजान अपने पापा का डांस एन्जॉय कर रहा है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। बच्चों को हंसाने और खिलाने के लिए लोग तमाम तरीके अपनाते हैं। जिसमें बच्चों को घुड़सवारी कराना, कंधे पर बिठाना, गोदी में उछालना आदि शामिल थे। वहीं ‌अक्सर लोग अपने बच्चों को कंधे पर बिठा कर इधर-उधर घूमते हैं। ऐसा करने से बच्चों को भी खूब मजा आता है। इन तरीकों से बच्चों का मन भी खेलने कूदने में लगा रहता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जब कंधे पर बिठाया बच्चे को

    ऐसा ही एक आदमी और छोटे बच्चे का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक आदमी बेहद अनूठे ढंग से अपने बच्चे को कंधे पर बिठाकर डांस कर रहा है। क्लिप की शुरूआत में देखा जा सकता है कि किस तरह यह आदमी अपने बच्चे को अपने कंधे पर बैठा रखा है और अपनी लाल रंग की हुडी वाले स्वेटर से अपना मुंह ढक रखा है। आदमी के कंधे पर बैठे बच्चे को देखकर अचानक से लगता है कि बच्चा इतना विशाल कैसे हो गए गया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Just baby 🐣 (@just.baby)

    वहीं बच्चा इन सबसे अंजान अपने पापा का डांस एन्जॉय कर रहा है। कई बार तो ऐसा लगता है जैसे बच्चा डांस स्टेप से मैच करते हुए अपना एक्सप्रेशन दे रहा है। वहीं वीडियो के बैकग्राउंड से काफी हंसने की भी आवाज सुनाई देती है।

    छोटे बच्चे का वीडियो हुआ वायरल

    इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'जस्ट बेबी' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 1.3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 93 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 34 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ‌इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।

    एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाह-वाह क्या बात है, क्या डांस किया है' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'बच्चे को अभी से बड़े वाली फीलिंग आ रही होगी।', वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह ऐसी कोरियोग्राफी तो कोई भी नहीं कर सकता।'

    यह भी पढ़ें- Viral Video: क्रिसमस नाईट पर पति को छेड़ना पत्नी को पड़ा महंगा, वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे

    यह भी पढ़ें- Viral Video: एक दूसरे पर चढ़कर इन डॉग्स ने खिंचवाई ग्रुप फोटो, वीडियो देख लोगों ने कहा- सो क्यूट!