Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Most Expensive Mangoes: आम नहीं है जापान का यह ‘आम’, 100-200 नहीं हजारों में है इसकी कीमत

    Most Expensive Mangoes फलों का राजा आम कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। दुनियाभर में आमों की कई किस्म मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा आप कौनसा है। अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं।

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita SaxenaUpdated: Tue, 09 May 2023 05:21 PM (IST)
    Hero Image
    जापान में बेचा गया दुनिया का सबसे महंगा आम

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Most Expensive Mangoes: गर्मियों का मौसम आते ही मार्केट में कई सारे मौसमी फल मिलने लगते हैं। फलों का राजा आम इन्हीं मौसमी फलों में से एक है, जिसे कई लोग खाना पसंद करते हैं। यह सीजन आम के शौकीन लोगों के लिए बेहद खास होता है। आलम यह है कि कई लोग गर्मियों का इंतजार सिर्फ आम के लिए ही करते हैं। भारत में आम की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि देश में इसकी कई सारी किस्में देखने को मिलती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तोतापरी, लंगड़ा, बादाम, दशहरी, चौसा, अलफॉन्जो, केसर, हापुस समेत देश में आम की कई किस्मों का स्वाद चखने को मिलता है। स्वाद में लाजवाब इन आमों की मांग देश भी नहीं, बल्कि विदेश में काफी ज्यादा है। यही वजह है कि दुनियाभर में इन आमों को महंगे दामों पर बेचा जाता है। आमतौर पर आम 100-200 या 300 रुपये किलो की कीमत से बेचे जाते हैं, लेकिन क्या आपने सोचा है कि दुनिया का सबसे महंगा आम कौन सा और कितने का है। अगर नहीं तो चलिए आपको बताते हैं दुनिया के सबसे महंगे आम के बारे में-

    एक आम की कीमत 19,000 रुपये

    हाल ही में सामने जानकारी के मुताबिक जापान में दुनिया का सबसे महंगा आम बेचा गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक जापान का एक किसान दुनिया का सबसे महंगा आम बेच रहा है, जिसकी कीमत सुन आपके भी होश उड़ जाएंगे। इस खास तरह के एक आम की कीमत 230 डॉलर यानी लगभग 19,000 रुपये है। आम की कीमत सुन अगर आप हैरान हो गए हैं, तो अब हम आपको इसकी कुछ खासियत की बताते हैं।

    सर्दियों में उगाया आम

    आमतौर पर आम गर्मियों में मौसम में उगाया जाता है, लेकिन दुनिया के इस सबसे महंगे आम को सर्दियों के महीनों के दौरान उगाया गया। हिरोयुकी नाकागावा नाम के एक किसान ने बर्फ और प्राकृतिक गर्म झरनों का उपयोग करते हुए बर्फीले टोकाची क्षेत्र में बिना मौसम के लगभग 5,000 आम उगाए। साथ ही इस आम की एक और खास बात यह है कि नाकागावा ने इसे उगाने के लिए किसी कीटनाशक का इस्तेमाल नहीं किया है।

    खेती के लिए छोड़ी नौकरी

    अपने इस अनोखे कारनामे की वजह से जापान के 62 साल के नाकागावा इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। उन्होंने पेट्रोलियम कंपनी में अपनी नौकरी छोड़कर खेती करने का फैसला किया और आज उन्हें अपने इस फैसले पर नाज भी हो रहा होगा। इस खास किस्म के आम को नाकागावा ने एक अनोखा नाम भी दिया है। उन्होंने इस आम को ‘हाकुजिन नो ताइयो’ नाम दिया है, जिसका हिंदी में अर्थ है ‘बर्फ में सूर्य’। इससे पहले जापान के ही ताइयो नो तमागो को दुनिया के सबसे महंगे आम का दर्जा प्राप्त था, लेकिन अब ‘हाकुजिन नो ताइयो’ दुनिया का सबसे महंगा आम बन गया है।

    Picture Courtesy: Freepik