Viral Video: गधे के गुट में से निकला स्मार्ट डंकी, लोग उसकी समझदारी देख बोल रहे वाह-वाह
Viral Video सोशल मीडिया पर एक गधे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ढेर सारे गधे नजर आ रहा हैं जिनमें से एक गधी की बुद्धिमता देख आप भी हैरान रह जाएंगे। खबर में पढ़ें क्या है वीडियो का सच-
नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर इन दिनों अक्सर जानवरों के ढेरों वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। जानवरों की अजब-गजब हरकतें इंटरनेट पर लोगों को हैरानी में डाल देती है। आपने गधों के बारे में अक्सर उल्टी-पुल्टी ही खबरें सुनी और पढ़ी होंगी। गधों को लेकर लोगों की एक अलग मानसिकता होती है। लेकिन इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में गधे की बुद्धिमानी नजर आई है और हर कोई गधे की बुद्धिमता की सराहना कर रहा है।
गधे ने लगाया दिमाग किया काम आसान
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक जंगल में 4 और 5 गधे नजर आ रहे हैं। वह एक रास्ते पर चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। तभी अचानक से उनके सामने एक लकड़ी की क्रॉसिंग आ जाती है, जिसे देखकर गधे परेशान हो जाते हैं।
Smart donkey.. 😅 pic.twitter.com/kd9KNyqANy— Buitengebieden (@buitengebieden) October 1, 2022
फिर अपनी-अपनी बुद्धिमता दिखाते हुए हैं वे एक-एक कर उस क्रॉसिंग को पार करने की कोशिश करने लगते हैं। वीडियो के शुरुआत में सबसे पहला गधा कूदकर क्रॉसिंग पार करता है। उसे देखते हुए दूसरा गधा भी ठीक है ऐसा ही करता है। वहीं जब तीसरे गधे की बारी आती है, तो वह अपनी सूझबूझ दिखाते हुए लकड़ी के डंडे को अपने मुंह से उठाकर नीचे कर देता है। ऐसा करते ही उसका रास्ता क्लियर हो जाता है और वह बड़े आसानी से चलकर आगे बढ़ जाता है।
गधे का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ब्यूटेनगीबिडेन नाम के अकाउंट से शेयर किया गया, जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 1.4 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 67 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 7 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिट्वीट किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर कहा, 'इंटेलिजेंट गधे' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, वाह! क्या दिमाग लगाया है।'
यह भी पढ़ें- Viral Video: रामायण के राम को देख महिला ने किया ऐसा काम, आपकी आंखें हो जाएंगी नम
यह भी पढ़ें- Viral Video: बिल्ली ने पूरे घर का हाल किया बेहाल, इंटरनेट पर वीडियो देख लोगों ने लगाए ठहाके