Move to Jagran APP

Viral Video: रामायण के राम को देख महिला ने किया ऐसा काम, आपकी आंखें हो जाएंगी नम

Viral Video इस दौरान महिला की आंखों में ख़ुशी के आंसू देखे जा सकते हैं। वहीं महिला का पति भी अरुण गोविल और उनकी धर्मपत्नी को को पैर छूकर प्रणाम करते हैं। यह देख अरुण गोविल भावुक हो जाते हैं और दंपत्ति को हाथ जोड़कर नमस्कार करते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Published: Sat, 01 Oct 2022 07:32 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 07:32 PM (IST)
Viral Video: रामायण के राम को देख महिला ने किया ऐसा काम, आपकी आंखें हो जाएंगी नम
Viral Video: रामायण के राम को देख महिला ने किया ऐसा काम, आपकी आंखें हो जाएंगी नम

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी। यह वीडियो दिल छूने वाला है। इस वीडियो में आप साफ़ देख सकते हैं कि रामानंद सागर कृत रामायण में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल जब एयरपोर्ट पर पहुंचते हैं, तो उन्हें देख एक दंपत्ति भाव विभोर हो जाते हैं। उस समय महिला अरुण गोविंद के चरणों में नतमस्तक हो जाती हैं। फिर पैर छूकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। अंत में हाथ जोड़कर नमस्कार भी करती हैं।

loksabha election banner

इस दौरान महिला की आंखों में ख़ुशी के आंसू देखे जा सकते हैं। वहीं, महिला का पति भी अरुण गोविल और उनकी धर्मपत्नी को को पैर छूकर प्रणाम करते हैं। यह देख अरुण गोविल भावुक हो जाते हैं और दंपत्ति को हाथ जोड़कर नमस्कार करते हैं। साथ ही व्यक्ति को उनकी धर्म पत्नी को समझाने के लिए कहते हैं।

इसके बाद महिला को अरुण गोविंद राम नाम अंकित चादर भेंट करते हैं। यह दृश्य बेहद विहंगम है। फिर सभी लोग इकट्ठा होकर फोटोशूट भी कराते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। बड़ी संख्या में लोग वीडियो को रिट्वीट भी कर रहे हैं। साथ ही कमेंट में जय श्री राम लिख रहे हैं।

इस वीडियो को Dr Sumita Misra IAS के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- आपकी छवि क्या है, औरों के हृदय में उससे ही आपकी महानता है। रामायण टीवी धारावाहिक को 35 वर्ष हो गए पर राम का चरित्र निभाने वाले अरुण गोविल आज भी सबके लिए प्रभु श्रीराम ही हैं। भावुक कर देने वाला क्षण। वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन लाख 27 हजार अधिक बार देखा गया है। वही 22 हजार से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। यूजर्स ने वीडियो को खूब पसंद किया है।

Image Caption: Dr Sumita Misra IAS


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.