Viral Video: बिल्ली ने पूरे घर का हाल किया बेहाल, इंटरनेट पर वीडियो देख लोगों ने लगाए ठहाके
Viral Video सोशल मीडिया पर एक बिल्ली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिल्ली एक मोटा-सा धागा लेकर पूरे घर में इधर-उधर भाग रही है। खबर में जानें क्या है यह इस वीडियो की दिलचस्प कहानी-
नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के ढेरों वीडियो तहलका मचा रहे होते हैं। इन जानवरों की कई बार शरारत तो कई बार इनकी क्यूट हरकत लोगों को हंसने और सोचने पर मजबूर कर देती है। वहीं इसी कड़ी में इंटरनेट पर एक बिल्ली का वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है। यह बिल्ली इस वीडियो में फुल मूड में मस्ती करती हुई नजर आ रही है।
बिल्ली की शरारत
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बिल्ली को शरारत करते हुए देखा जा रहा है। वीडियो शुरू होते ही एक काली बिल्ली नजर आती है। जो शायद घर में अकेली है और उसने अपने-आप को एक मोटे धागे में लपेट रखा है। बाद में, घर एक व्यक्ति ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया, जिसमें बिल्ली की बदमाशी साफ नजर आ रही है।
The art and the artist.. 😅 pic.twitter.com/PvHfSodXLm— Buitengebieden (@buitengebieden) September 30, 2022
यह बिल्ली पूरे मस्ती के मूड में है, तभी शायद इसने पूरे घर को अपनी शरारत में गंदा कर डाला है। यही नहीं बिल्ली घर में एक व्यक्ति को देखकर और जोश में आ जाती है और धागे को अपने गले में लपेटते हुए उसे और खींचने लगती है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, 'द आर्ट एंड द आर्टिस्ट'
बिल्ली का वायरल वीडियो
इस वीडियो को सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ब्यूटेनगीबिडेन नाम के अकाउंट से ट्विटर पर साझा किया गया, शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को 847 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है और 26 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। पोस्ट को अब तक 3500 से ज्यादा यूजर्स ने रीट्वीट किया है। कई यूजर्स ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में दिल खोलकर कमेंट कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, बिल्ली की शरारत पड़ी घरवालों को भारी' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ये क्या कर डाला इस बिल्ली ने।'
यह भी पढ़ें- Viral Video: अपने कपड़ों से मिलती-जुलती महिलाओं ने बनाई खूबसूरत रंगोली, वीडियो देख लोग हुए हैरान
यह भी पढ़ें - Viral Video: सिर पर कलश रख युवती ने किया ऐसा गरबा, वीडियो देख आप हो जाएंगे हैरान