Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: अपने कपड़ों से मिलती-जुलती महिलाओं ने बनाई खूबसूरत रंगोली, वीडियो देख लोग हुए हैरान

    By Ashisha Singh RajputEdited By:
    Updated: Sat, 01 Oct 2022 03:05 PM (IST)

    Viral Video सोशल मीडिया पर महिलाओं की कलाकारी तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में ढेर सारी महिलाएं अपने कपड़ों से मिलती-जुलती रंगोली बनाई हुईं दिखाई दे रहीं हैं। सोशल मीडिया पर उनकी यह कलाकृतियां देख लोग हैरान हो रहे हैं।

    Hero Image
    ट्विटर पर साझा किए गए इस वीडियो को अब तक 46, 000 से अधिक बार देखा जा चुका है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। कलाकारी का कोई आदि अंत नहीं है। आए दिन कुछ लोगों द्वारा बनाई गई कलाकृतियां वायरल होती रहती हैं। ‌वहीं यदि रंग-बिरंगी रंगोलियां की बात करें तो त्योहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में जगह-जगह से सुंदर रंगोली की डिजाइन सामने आ रही है। इस दौरान इंटरनेट पर 39 सेकेंड का एक वीडियो खूब धूम मचा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिलाओं की शानदार कलाकृतियां

    उद्योगपति हर्ष गोयनका ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए एक वीडियो लोगों से शेयर की। यह वीडियो कुल 39 सेकंड का है, जिसमें एक अनूठी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं की शानदार कलाकृतियां दिखाई गई हैं। गोयनका ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'यूनिक रंगोली कंपटीशन' वाकई है वीडियो देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह जा रहा है ‌‌

    वीडियो शुरू होते ही एक रंगोली का दृश्य सामने आता है, जिसके सामने उसे बनाने वाली महिला भी खड़ी है। हैरान करने वाली बात यह है कि वह रंगोली सेम टू सेम उस महिला के कपड़ों से मेल खाती नजर आ रही है। ऐसे ही इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक महिलाओं ने अपनी रंगोली अपनी साड़ियों और दुपट्टों पर बनी डिजाइन के अनुसार बनाईं हैं।‌

    >

    तेजी से वायरल हो रहा है रंगोली का वीडियो

    ट्विटर पर साझा किए गए इस वीडियो को अब तक 46, 000 से अधिक बार देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो को 5000 से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। सोशल मीडिया यूजर्स तेजी इस वीडियो को रिपीट कर रहे हैं‌ और साथ ही दिल खोल कर इस पर अपना कमेंट कर रहे हैं।

    एक यूजर ने लिखा, 'सुपर टैलेंटेड लेडीज, तो वहीं अन्य यूजर ने लिखा श, 'हर रंगोली मनमोहक है, असाधारण रचनात्मकता।'

    comedy show banner
    comedy show banner