Move to Jagran APP

Viral Video: सिर पर कलश रख युवती ने किया ऐसा गरबा, वीडियो देख आप हो जाएंगे हैरान

ये पर्व आश्विन माह में मनाया जाता है। इस मौके पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा उपासना की जाती है। देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग तरीके से नवरात्रि मनाई जाती है। नवरात्रि के अवसर पर गुजरात में गरबा और डांडिया का आयोजन किया जाता है।

By Pravin KumarEdited By: Published: Fri, 30 Sep 2022 09:25 PM (IST)Updated: Fri, 30 Sep 2022 09:25 PM (IST)
Viral Video: सिर पर कलश रख युवती ने किया ऐसा गरबा, वीडियो देख आप हो जाएंगे हैरान
Viral Video: सिर पर कलश रख युवती ने किया ऐसा गरबा, वीडियो देख आप हो जाएंगे हैरान

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: देशभर में नवरात्रि धूमधाम से मनाई जा रही है। ये पर्व आश्विन माह में मनाया जाता है। इस मौके पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा उपासना की जाती है। देश के विभिन्न भागों में अलग-अलग तरीके से नवरात्रि मनाई जाती है। नवरात्रि के अवसर पर गुजरात में गरबा और डांडिया का आयोजन किया जाता है। वहीं, कोलकाता में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं। मुंबई में भी नौ दिनों तक डांडिया होता है।

loksabha election banner

इसी क्रम में सोशल मीडिया पर गरबा से संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में युवती ने अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत कर लोगों का दिल जीत लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती साइकिल पर सवार है।

वहीं, युवती सिर पर कलश रखकर साइकिल चला रही है। सबसे मजेदार बात यह है कि युवती साइकिल चलाने के दौरान हैंडल भी नहीं पकड़ रखी है। इसके अलावा, वह साइकिल चलाने के क्रम में गरबा भी कर रही है। गरबा के दौरान नृत्य किया जाता है। युवती विभिन्न मुद्रा में साइकिल पर गरबा नृत्य कर रही है। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो देख ऐसा लगता है कि युवती ने साइकिल चलाकर गरबा नृत्य करने के लिए कठिन मेहनत की है। अथक प्रयास के बाद इस तरह की सफलता प्राप्त होती है। 

इस वीडियो को Santosh Sagar नाम के यूजर ने सोशल मीडिया ट्विटर पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 4 हजार अधिक बार देखा गया है। वही 200 से अधिक लोगों ने वीडियो को पसंद किया है। यूजर्स ने युवती की प्रतिभा की जमकर तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा है- अद्भुत! यही है अतुल्य भारत।

Image Credit: Santosh Sagar


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.