Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: 'पतली कमरिया' गाने पर ठुमके लगाने वाले लड़कों को मिली ऐसी सजा, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

    Viral Video इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हॉस्टल के कुछ लड़के फ्री टाइम में मस्ती कर रहे हैं। इसके लिए गाने बजाने का भी प्रबंध किया गया है। लड़के पतली कमरिया गाने पर ठुमके लगा रहे हैं।

    By Pravin KumarEdited By: Updated: Sun, 11 Dec 2022 04:13 PM (IST)
    Hero Image
    Viral Video: पतली कमरिया' गाने पर ठुमके लगाने वाले लड़कों को मिली ऐसी सजा, वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक बेहद हास्यास्पद वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख हंस-हंस कर बुरा हाल हो जाएगा। इस वीडियो में हॉस्टल के लड़कों ने टॉयलेट डांस कर लोगों का दिल जीत लिया है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद कॉलेज प्रशासन ने एक्शन लेकर लड़कों को ऐसी सजा दी। उसे देखकर आप और हंसने लगेंगे। लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    View this post on Instagram

    A post shared by Bhutni_ke (@bhutni_ke_memes)

    कॉलेज टाइम में लड़के मस्ती करने से गुरेज नहीं करते हैं। खासकर, हॉस्टल में तो लड़के खूब मस्ती करते हैं। कई बार हॉस्टल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर होता है। इन वीडियो में लड़के मस्ती करते नजर आते हैं। इसके लिए उन्हें कई बार दंड का भी भागी बनना पड़ता है।

    कुछ ऐसा ही नजारा वीडियो में देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हॉस्टल के कुछ लड़के फ्री टाइम में मस्ती कर रहे हैं। इसके लिए गाने बजाने का भी प्रबंध किया गया है। लड़के 'पतली कमरिया' गाने पर ठुमके लगा रहे हैं। इसी दौरान एक लड़का भावनाओं में बह जाता है। इसके बाद वह लड़का बाथरूम में जाकर टॉयलेट सीट पर खड़े होकर कमर हिलाने लगता हैं। वहीं, अन्य लड़के बाथरूम के बाहर खड़े होकर डांस कर रहे हैं।

    कुछ लड़के वीडियो रिकॉर्ड करने में मशगूल है। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जाता है। जब कॉलेज प्रशासन को लड़कों की करतूत का पता चलता है, तो सभी को बुलाया जाता है। इसके बाद सभी को मुर्गा बनाया जाता है। यह सीन तो और भी हास्यास्पद है। इस वीडियो में भी सजा के बारे में भी बताया गया है। इस वीडियो को 'bhutni_ke_memes' नाम के यूजर ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 1 हजार लोगों ने पसंद किया है ।

    Image Credit: bhutni_ke_memes