Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Viral Video: फ्लाइट में रोते बच्चे को एयर इंडिया स्टाफ ने ऐसे कराया शांत, दिल छू लेगा ये वायरल वीडियो

    By Pravin KumarEdited By:
    Updated: Wed, 31 Aug 2022 12:20 PM (IST)

    Viral Video बच्चे के रोने की आवाज से सबकी नींद खराब हो सकती है। यह सोच एयर इंडिया का एक स्टाफ बच्चे के माता पिता के पास आता है। फिर उनकी सहमति से बच्चे को गोद में लेकर लोरी सुनाकर सुलाने की कोशिश करता है।

    Hero Image
    Viral Video: फ्लाइट में रोते बच्चे को एयर इंडिया स्टाफ ने ऐसे कराया शांत, दिल छू लेगा ये वायरल वीडियो

    दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: बच्चे मन के सच्चे होते हैं। वे अपनी शरारत से सबका दिल जीत लेते हैं। वहीं, रोने लगे तो सबको परेशान कर देते हैं। बच्चों की जिद के आगे बड़ों की एक नहीं चलती है। उस समय बच्चों की बात मानने में ही भलाई है। नहीं तो, बच्चे शोरकर माता-पिता को खूब परेशान करते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    View this post on Instagram

    A post shared by Jeevan Venkatesh | JWA (@jeevan_jwa)

    जानकारों की मानें तो बच्चे अक्सर अनजान जगहों और लोगों के साथ फ्रेंडली नहीं हो पाते हैं। ऐसी परिस्थिति में बच्चे रोने लगते हैं। फिर उन्हें चुप कराना मुश्किल होता है। कुछ ऐसा ही नजारा वीडियो में देखने को मिल रहा है। इसमें एक बच्चा फ्लाइट में खुद को तन्हा पाकर रोने लगता है। माता पिता के लाख मनाने के बाद भी बच्चा नहीं चुप होता है।

    वह अनजान जगह पर खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहा है। ऐसा भी हो सकता है कि बच्चे को लोरी सुनकर सोने की आदत हो। बच्चा जोर जोर से रोने लगता है। बच्चे के रोने की आवाज से सबकी नींद खराब हो सकती है। यह सोच एयर इंडिया का एक स्टाफ बच्चे के माता पिता के पास आता है। फिर उनकी सहमति से बच्चे को गोद में लेकर लोरी सुनाकर सुलाने की कोशिश करता है।

    एयर इंडिया स्टाफ की गोद में बच्चा खुश हो जाता है। कुछ पल के बाद बच्चा रोना भी बंद कर देता है। यह दृश्य कोई यात्री अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर देता है। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

    इस वीडियो को Jeevan Venkatesh ने शेयर किया है

    इस वीडियो को Jeevan Venkatesh ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक तकरीबन 2 लाख लोगों ने पसंद किया है। जबकि, बड़ी संख्या में लोगों ने कमेंट कर एयर इंडिया स्टाफ की जमकर तारीफ की है।

    Image Credit: Jeevan Venkatesh