Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में था ये भुतहा घर, अंदर जाने से डरते थे लोग

    By Babita kashyapEdited By:
    Updated: Wed, 13 Apr 2016 11:54 AM (IST)

    स घर के अंदर बुजुर्ग दंपति की आत्मा भटकती है। इतना ही नहीं, लोग इसके अंदर से रात में अजीबोगरीब आवाज आने की शिकायत भी करते थे। ...और पढ़ें

    Hero Image

    राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में बने इस घर में जाने की हिम्मत पहले कोई नही जुटा पाता था। इस घर को लोग भुतहा घर के नाम से जानते थे।

    वेबसाइट हॉन्टेडप्लेसस इन इंडिया के अनुसार ग्रेटर कैलाश 1 में हाउस नंबर डब्लू- 3 में संपत्ति विवाद को लेकर 1986 में एक बुजुर्ग दंपति यदु कृष्णन कौल और मधु कौल की हत्या कर दी गई थी। दोनों की शवों को अंडरग्राउंड वाटर टैंक में डाल दिया गया था। काफी समय बाद उनकी डेड बॉडी मिली। तब से ये घर उजाड़ पड़ा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उजाड़ होने के कारण वहां से गुजरने वाले लोग इसे भुतहा घर के नाम से पुकारने लगे। ऐसा कहा जाता था कि इस घर के अंदर बुजुर्ग दंपति की आत्मा भटकती है। इतना ही नहीं, लोग इसके अंदर से रात में अजीबोगरीब आवाज आने की शिकायत भी करते थे। हालांकि, आसपास के लोग इसे भुतहा नहीं मानते हैं।

    पुलिस ने विज्ञापनों की मदद से उनके रिश्तेदारों का खोजने की बहुत कोशिश की लेकिन इसका कोई निष्कर्ष नही निकल पाया। 27 वर्ष तक खाली रहा ये घर पूरी तरह उजाड़ हो गया था जिसकी वजह से लोग इसे भुतहा समझने लगे थे। जबकि आस पड़ोस में रहने वाले लोगो इस घर के भुतहा होने की खबरों को खारिज करते हैं। हालांकि 2013 में इस घर को किसी ने खरीदकर रिनोवेट करवा लिया है। वे लोग अक्सर यहां आकर रहते हैं।

    इस ऑफिस में अपने आप चलती हैं कुर्सियां

    21 सालों से भूत कर रहा है इस महिला का पीछा