Watch Video: शादी में साड़ी पहनकर पहुंचे दूल्हे के दोस्त, सबके उड़ गए होश और फिर..
Watch Video एक वीडियो ऑनलाइन चर्चा का विषय बन गया है जिसमें दूल्हे के दोस्त शादी में साड़ी पहनकर पहुंच गए। वे शादी में भारतीय साड़ी के साथ बिंदी लगाकर पहुंचे जिसे देख सभी हैरान रह गए। आप भी देखें ये वीडियो।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो कुछ घंटों से काफी वायरल हो रहा है और इसकी वजह भी काफी निराली है। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लैंगिक कपड़ों के बारे में रूढ़िवादिता को तोड़ने के लिए एक चर्चा शुरू कर दी है। तो आप सोच रहे होंगे कि इस वीडियो में ऐसा क्या खास है? आपको बता दें कि एक देसी शादी में दुल्हे के दोस्त साड़ी और बिंदी लगाकर पहुंचे। जी हां ऐसा सच में हुआ! दुल्हा अपने दोस्तों को इस तरह भारतीय परिधान में देख हैरान रह गया।
इस देसी दुल्हे के दोस्त भारतीय लुक में कमाल के लग रहे थे। दोनों ने पारंपरिक साड़ी के साथ बिंदी भी लगाई। अपने दोस्तों को साड़ी में देख दुल्हा अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पाया।
इस विडियो में आप दुल्हन को भी देख सकते हैं, जो ये जानने की कोशिश कर रही थी कि आखिर चल क्या रहा है। दोनों दोस्तों के आउटफिट को ऑनलाइन काफी पसंद किया जा रहा है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 'शिकागो वेडिंग वीडियोग्राफर' ने शेयर किया है। इसमें दो पुरुष अपने दोस्त की भारतीय शादी में शरीक होने के लिए तैयार होते दिख रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने दोस्त के इस खास दिन के लिए शेरवानी, कुर्ते या सूट की जगह साड़ी को चुना। उनके इस अलग तरह के आइडिया को काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में दो महिलाएं भी दिख रही हैं, जो इन लड़कों की साड़ी पहनने में मदद कर रही हैं। तैयार होने के बाद वे शादी के वेन्यू पर पहुंचते हैं।
'शिकागो वेडिंग वीडियोग्राफर' ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, " शादी की एक आम सुबह, जिसमें दूल्हे के दो बेस्ट मैन मिशिगन एवेन्यू में साड़ी पहनकर पहुंचे।यों में टहल रहे हैं।"
यहां देखें वीडियो:
View this post on Instagram
हमें उम्मीद है कि ये वीडियो देख आपके चेहरे पर भी बड़ी मुस्कुराहट आ गई होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।