Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Cobra Fighting Video: ज़िंदा सांप को बिल से निकालकर किंग कोबरा ने किया शिकार

    By Ruhee ParvezEdited By:
    Updated: Fri, 01 Apr 2022 03:01 PM (IST)

    Cobra Fighting Video आपने जानवरों का शिकार करते हुए कई वीडियो देखे होंगे। ज़ाहिर है सांप का भी देखा ही होगा। लेकिन क्या कभी आपने एक सांप को दूसरे सांप का शिकार करते देखा है? अगर नहीं तो देखें यह वायरल वीडियो।

    Hero Image
    Cobra Fighting Video: देखें कैसे दूसरे सांप का शिकार करता है किंग कोबरा

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Cobra Fighting Video: आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे जिसमें जंगल में एक जानवर दूसरे का शिकार कर रहा है। आमतौर पर इस तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो जाते हैं। खासतौर पर सांप का शिकार करते हुए। हाल ही में ऐसा एक और वीडियो सामने आया जिसमें सांपों का राजा किंग कोबरा किसी जानवर का नहीं बल्कि एक दूसरे सांप का ही शिकार कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किंग कोबरा का शिकार 

    सांप अवसरवादी शिकारी होते हैं, जो किसी भी उपलब्ध चीज़ का शिकार कर सकते हैं। ज़्यादातर सांप चूहे, गिलहरी या फिर चिड़िया जैसे छोटे जानवरों को दबोच कर या फिर ज़हर से मार डालते हैं। बड़े सांप अक्सर हिरण, सुअर, बंदर और दूसरे बड़े जानवरों को भी अपना शिकार बना लेते हैं। लेकिन सांपों का राजा कोबरा दूसरे सांपों को खाने के लिए जाना जाता है। जिसमें रैटल स्नेक जैसा ज़हरीला सांप भी शामिल है।

    एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमं एक सांप दूसरे सांप को अपना शिकार बनाता देखा जा सकता है। वीडियो में रेगिस्तान में एक सांप को दूसरे सांप को उसके बिल से निकालते हुए देखा जा सकता है।

    यहां देखें वीडियो:

    View this post on Instagram

    A post shared by 🐍SNAKE WORLD🐍 (@snake._.world)

    शिकार बनाए गए सांप को अपने बिल में तड़ते और छटपटाते देखा जा सकता है। सांपों का राजा किंग कोबरा उसे ज़िंदा खा जाता है। आगे वीडियो में दिखता है कि कैसे बड़ा सांप अपने मुंह को बड़ा खोलकर दूसरे सांप का निगल जाता है। आखिर में, आप देख सकते हैं कि दूसरे सांप की दुम किंग कोबरा के मुंह के अंदर चली जाती है।

    इस वीडियो में जहां सांप ने अपनी ही तरह के दूसरे जानवर को खा लिया, वहीं नेटिज़न्स वीडियो देखकर हैरान रह गए और इस वीडियो को बेहद ख़राब कहने लगे। इस वीडियो को अभी तक 5,662 लाइक्स मिल चुके हैं।