Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Optical Illusion: तस्वीर में छिपे हैं दो जिराफ, 6 सेकंड में ढूंढ पाएंगे आप?

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 20 Jul 2023 06:45 PM (IST)

    Optical Illusion नजर और दिमाग के बीच तालमेल बिठाना चाहते हैं तो उसके लिए ऑप्टिकल इल्यूजन एक इंटरेस्टिंग गेम है। यह आपके दिमाग और नजरों की क्षमता को जांचने में भी मदद करता है। इसे सॉल्व करते हुए माइंड क्रिएटिव बनता है। ऐसे में आप हर रोज खाली समय में इसे कर सकते हैं जिससे सोचने की क्षमता भी बढ़ेगी और आप क्रिएटिव भी बनेंगे।

    Hero Image
    Optical Illusion: 6 सेकंड में ढूढें तस्वीर में छिपा दूसरा जिराफ

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन एक तरह का माइंड गेम है, जो आंखों और मस्तिष्क को भ्रमित करता है। कई लोगों के लिए यह एक टाइम पास गेम है और इसे सुलझाने में लोगों को बहुत आनंद आता है। इसे हल करने से दिमाग तेज होता है, साथ ही लर्निंग स्किल भी डेवलप होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसे सॉल्व करने से दिमाग और नजरों के बीच तालमेल बिठाने में मदद मिलती है। हालांकि, जो लोग पहली बार इसे सॉल्व कर रहे हैं, उन्हें बता दें कि इसे सॉल्व करने के कुछ नियम भी हैं, जिसके तहत आपको ऑप्टिकल इल्यूजन का हल ढूंढना होता है। जो भी चैलेंज आपको दिया जाता है, उसके एक निर्धारित समय सीमा के अंदर ही पूरा करना होता है। तो चलिए देखते हैं कि आज के चैलेंज में आपके लिए क्या है।

    आज हम आपके लिए एक ऑप्टिकल इल्यूजन गेम में जो तस्वीर लेकर आए हैं। इसमें एक जिराफ नजर आ रहा है, लेकिन इस तस्वीर में एक और जिराफ को छिपाया गया है, जिसे खोजने के लिए 6 सेकेंड की समयसीमा तय की गई है।

    आपका समय ​​शुरू होता है...

    तस्वीर को एक बार फिर से देखें और दूसरा जिराफ ढूढें।

    6...5...4...3...2..1..

    आपका समय समाप्त होता है। अगर आपने दूसरे जिराफ को ढूंढ लिया है, तो बधाई हो आप इस चैलेंज के विजेता बनते हैं। लेकिन जो लोग असफल रहे हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं। हम आपके लिए एक नया चैलेंज लेकर आएंगे तब तक के लिए आपको आज के चैलेंज के जवाब के साथ छोड़े जाते हैं।