Unique Ideas: जॉब पाने के लिए अपनाया अनोखा तरीका - डिलीवरी ब्वाय बन पेस्ट्री बाक्स में दे आया 'रेज्यूमे'
जॉब खोजने जा रहे हैं तो पहले इस अनोखे आइडिया पर विचार कर लें। फार्मल कपड़ों की जगह डिलीवरी ब्वाय का वेश धर पेस्ट्री बाक्स में दे आया अपना रेज्यूमे। इतना ही ट्वीट कर अपने इस आइडिया को भी शेयर किया है।

बेंगलुरु, आनलाइन डेस्क। नौकरी खोजने के तरीकों को गूगल सर्च करते हों तो बेंगलुरु के इस युवक का आइडिया भी कम नहीं जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। किसी कंपनी में जॉब के लिए अप्लाई करने जाने से पहले हर कोई खुद को बेहतरीन तरीके से तैयार करता है लेकिन बेंगलुरु के युवक ने अनोखा तरीका अपनाया। उसने जोमैटो की टीशर्ट पहनी और डिलीवरी ब्वाय बनकर पहुंच गया रेज्यूमे डालने। इससे पहले शायद ही किसी ने 'रेज्यूमे' की डिलीवरी की होगी।
कई स्टार्ट अप कंपनियों के पास पहुंचा रेज्यूमे वाला पेस्ट्री बाक्स
अमन खंडेलवाल की बात कहीं बन नहीं रही थी तब उसने बेंगलुरु में स्टार्टअप कंपिनयों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए एक प्लान बनाया। सबसे पहले उसने जोमैटो के स्टाफ की तरह खुद को तैयार किया। लाल रंग की जोमैटो स्टाम्प वाली टीशर्ट पहन, पाइनएपल पेस्ट्री बाक्स में अपना रेज्यूमे कंपनियों में डिलीवर कर आया। जोमैटो का डिलीवरी ब्वाय बन खंडेलवाल ने अपनी एक तस्वीर ट्वीट भी की है। उसके हाथ में पेस्ट्री बाक्स साफ दिख रहा है। बाक्स में एक नोट भी है। इसपर लिखा है, 'अधिकतर रेज्यूमे कचरे में जाती है लेकिन मेरा आपके पेट में।'
Thank you for all the support
Currently I am looking for a management trainee or APM role at a good organization.
Here is my linkedin profile : https://t.co/hQQi4hMmaA
— Aman Khandelwal (@AmanKhandelwall) July 3, 2022
नहीं रखा सीक्रेट
अमन को भी अपना ये आइडिया खूब भाया और इसने ट्वीट कर लिखा, 'जोमैटो डिलीवरी ब्वाय की तरह तैयार होकर पेस्ट्री बाक्स में अपना रेज्यूमे डिलीवर कर आया। बेंगलुरु के कई स्टार्टअप्स में रेज्यूमे डिलीवर किया है।' पुणे से MBA की पढ़ाई कर लौटे अमन को मैनेजमेंट ट्रेनी पोजिशन के लिए जॉब की तलाश थी।
Dressed as a @zomato delivery boy I delivered my resume in a box of pastry.
Delivered it to a bunch of startups in Bengaluru.
Is this a @peakbengaluru moment.@zomato #resume pic.twitter.com/HOZM3TWYsE
— Aman Khandelwal (@AmanKhandelwall) July 2, 2022
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।