Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    योगी आदित्यनाथ ने उड़ाया अबीर-गुलाल, उल्लास से सराबोर हुए लोग

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह घंटाघर से भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा को रवाना किया।

    By Vikas JangraEdited By: Updated: Fri, 22 Mar 2019 09:26 AM (IST)
    योगी आदित्यनाथ ने उड़ाया अबीर-गुलाल, उल्लास से सराबोर हुए लोग

    गोरखपुर, जेएनएन।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह घंटाघर से भगवान नरसिंह की शोभा यात्रा को रवाना किया। उन्होंने बतौर गोरक्षपीठाधीश्वर भगवान नरसिंह की आरती की, उसके बाद जमकर होली खेली। मंच से योगी ने लोगों पर फूल बरसाए और अबीर गुलाल उड़ाया। मुख्यमंत्री की ओर से अबीर उड़ाने की देरी थी कि पूरा माहौल रंग बिरंगा हो गया। आसपास की छतों से रंग बरसाए जाने लगे और लोग उल्लास से सराबोर हो उठे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और श्री होलिकोत्सव समिति गीतानगर के तत्वावधान में आयोजित शोभायात्रा के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुबह करीब 9:20 पर पहुंचे। ध्वज प्रणाम, प्रार्थना व संबोधन के बाद मुख्यमंत्री ने भगवान नरसिंह की आरती की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए होली की शुभकामनाएं दी। आयोजन के दौरान भारत माता की जय के नारे लगते रहे। सुबह करीब 10 बजे शोभा यात्रा घंटाघर से कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना हुई। शोभा यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल रहे। 

    यात्रा घंटाघर से निकलकर मदरसा चौक, लालडिग्गी, मिर्जापुर, घासी कटरा, जाफरा बाजार, चरण लाल चौक, आर्यनगर, बक्शीपुर, नखास चौक, रेती चौक होते हुए वापस घंटाघर लौट कर समाप्त हुई। पूरे रास्ते में लोग छतों से रंग बरसाते रहे। यात्रा में शामिल लोगों से कपड़े न फाड़ने की अपील की गई।

    सीएम ने गोरखनाथ मंदिर में राख उड़ा कर की होली की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार की सुबह गोरखनाथ मंदिर में सभी साधु-संतों, पुजारियों, संस्कृत विद्यालय के छात्रों, शिक्षकों व श्रद्धालुओं के साथ सम्मत की राख उड़ा कर होली की शुरुआत की। वैदिक मंत्रों के बीच विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद सभी ने एक दूसरे के माथे पर होलिका दहन की राख से तिलक लगाया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर में पहुंचे और सम्मत की राख से तिलक कर गुरु गोरक्षनाथ एवं अखंड ज्योति का आशीर्वाद लिया।